रूस की ओर से भारत को खुशखबरी, अमेरिका हुआ खफा
रूस की ओर से भारत को खुशखबरी, अमेरिका हुआ खफा
Share:

मॉस्को। पिछले कुछ महीनों से भारत के पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान से बनते बिगड़ते रिश्तों के बीच अब रूस की तरफ से भारत को एक अच्छी खबर मिली है। हालाँकि इस खबर को सुन कर भारत का दूसरा मित्र देश अमेरिका जरूर खफा हो गया है। 

स्पेस से आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी को कॉल

दरअसल रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने भारत और रूस के बीच प्रस्तावित एस-400 वायु रक्षा प्रणाली के सौदे को सहमति दे दी है। वे इसी हफ्ते इस  सौदे पर हस्ताक्षर कर के इसे कानूनन मंजूरी भी  प्रदान कर देंगे। यह जानकारी रुसी सरकार ने हाल ही में साझा की है। इस डील को संवैधानिक मंजूरी  मिलने के बाद भारत रूस से  सतह से हवा में लंबी दूरी तक प्रहार करने वाली एस-400 मिसाइलों की खरीदी कर सकेगा। 

इस घर के नल से पानी नहीं बल्कि निकलती है नशीली चीज़

भारत और रूस की इस डील से पहले से ही नाराज चल रहा अमेरिका इस खबर को सुन कर भारत से खफा हो गया है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका इस डील को लेकर पहले ही धमकी दे चूका है कि अगर भारत रूस से हथियारों की डील करता है तो अमेरिका उसपर कई तरह के प्रतिबन्ध लगा सकता है। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इस डील को लेकर अमेरिका की और से भारत को विभिन्न व्यापारों में मिलने वाली छूट और सब्सिडी को रोकने की घमकी दे चुके है। 

ख़बरें और भी 

पैर फैलाकर बैठने वाले मर्दों को सबक सीखा रही ये लड़की

भारत को मिलनी चाहिए संयुक्त राष्ट्र की स्थायी सदस्यता: अमेरिका

अक्टूबर में होगा राजनीतिक रोमांच, नई दिल्ली में होंगे पुतिन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -