संक्रमित मामलों में आई गिरावट लेकिन अभी भी बना हुआ है खतरा, 24 घंटों में 491 मरीजों की गई जान
संक्रमित मामलों में आई गिरावट लेकिन अभी भी बना हुआ है खतरा, 24 घंटों में 491 मरीजों की गई जान
Share:

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के देश में 39,070 नए केस आए हैं तथा 491 लोगों की मौत हो गई। बीते 24 घंटों में 43,910 लोग संक्रमण से स्वस्थ भी हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, नए मामले आने के पश्चात् कुल संक्रमित मामलों का आंकड़ा बढ़कर 3,19,34,455 हो गया है, जिसमें लगभग 3.11 करोड़ लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में रिकवरी रेट फिलहाल 97.39 फीसदी है। वहीं देश में सक्रीय मामलों की संख्या कम होकर 4,06,822 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.27 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस की वजह से देश में अब तक 4,27,862 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है, जो कुल मामले का 1।34 फीसदी है। नए मामलों में संक्रमण दर 2.27 फीसदी दर्ज की गई। यह निरंतर 13वां दिन है, जब सकारात्मकता दर 3 फीसदी से कम रिपोर्ट हुई है। वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर फिलहाल 2.38 फीसदी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, शनिवार को देश भर में 17,22,221 नमूनों का टेस्ट किया गया। देश में महामारी के आरम्भ के पश्चात् अब तक 48 करोड़ से अधिक नमूनों का टेस्ट हो चूका है।

वही भारत में कोरोना वैक्सीन की अब तक 50,68,10,492 डोज लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नए आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को देश भर में 55.91 लाख डोज लगाई गई। देश में अब तक 39.43 करोड़ व्यक्तियों को पहली डोज एवं 11.24 करोड़ व्यक्तियों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। देश में सबसे अधिक टीकाकरण यूपी (5.35 करोड़ डोज) तथा उसके पश्चात् महाराष्ट्र (4.66 करोड़ डोज) हुआ है। देश में आए नए मामलों में आधे से ज्यादा मामले केरल में दर्ज किए गए हैं।

खेल रत्न का नाम बदलते ही देश को मिल गया स्वर्ण पदक, शायद कृपा यहीं अटकी हुई थी: भाजपा सांसद

'श्रीराम काल्पनिक, तीन तलाक आस्था का विषय..', ये हैं देश के सबसे बड़े वकील कपिल सिब्बल

5 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगाने वाला पहला राज्य बना UP

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -