5 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगाने वाला पहला राज्य बना UP
5 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगाने वाला पहला राज्य बना UP
Share:

लखनऊ: अब तक देश में 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। ऐसे में इनमें से 10 करोड़ डोज केवल बीते 20 दिनों में लगाई गई हैं। इसी के साथ ही आपको जानकर हैरानी होगी कि वैक्सीनेशन के मामले में उत्तर प्रदेश सबस आगे हैं। यूपी में अब तक कुल 5.28 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। अब बात करें दूसरे नबंर के बारे में तो दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है और तीसरे नंबर पर गुजरात। जी दरअसल महाराष्ट्र में अब तक कुल 4.59 करोड़ लोगों को और गुजरात में 3.50 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन दी लगाई गई है।

जी दरअसल उत्तर प्रदेश ने 3 अगस्त को पांच करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का आकंड़ा पार कर लिया था। बीते 3 अगस्त को उत्तर प्रदेश में मेगा वैक्सीनेश अभियान चलाया गया था और इस दौरान प्रदेश में आम जनता के लिए ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा के साथ 23.94 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। इसी के साथ ही 12 हजार से ज्यादा जगहों पर मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया था। इसके अलावा दोनों डोज पूरे करने के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है। जी दरअसल यहां सबसे अधिक यानी 1 करोड़ 17 लाख 40 हजार 60 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुके हैं। वैसे इस मामले में पश्चिम बंगाल भी दूसरे नबंर पर है। यहां 89 लाख 71 हजार 103 लोगो को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं।

इसके अलावा बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहाँ अब तक 82 लाख 42 हजार 205 लोगों को दोनों डोज लगे हैं। अब अगर बात करें सरकारी आकंड़ों के बारे में तो इसके अनुसार बीते शुक्रवार को 43.29 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। वहीँ स्वास्थ्य मंत्रालाय ने यह भी बताया है कि, 'अब तक 18-44 साल उम्र के 17.23 करोड़ लोगों को पहला डोज और 1.12 करोड़ लोगों को दूसरा डोज लग चुका है। मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 18-44 उम्र के एक करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।'

एयरलाइन्स पर फूटा हुमा कुरैशी का गुस्सा, लगाई जमकर लताड़

हैवानियत: नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर गन से भरी हवा, फ़टी आंतें

कपिल शर्मा शो के पहले दिन ही कृष्णा अभिषेक ने सुदेश लहरी से मांगे अपने उधार दिए हुए पैसे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -