नेपाल के एफएम पर सुनाये जा रहे है भारत विरोधी गाने
नेपाल के एफएम पर सुनाये जा रहे है भारत विरोधी गाने
Share:

भारत-नेपाल विवाद के बीच नेपाल के एफएम रेडियो में भारत विरोधी गाने बज रहे हैं। इन गानों में भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को नेपाल की भूमि बताया जा रहा है। बार-बार गाने बजने के बाद सीमांत के लोगों ने अब एफएम रेडियो सुनना बंद कर दिया है।भारत के तमाम विरोध के बावजूद नेपाल ने भारतीय भूमि कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को अपने नक्शे में शामिल कर लिया है। अब इससे संबंधित गीत नेपाल के एफएम रेडियो में भी प्रसारित हो रहे हैं। 

वहीं हमरो हो यो कालापानी, लिपुलेख, लिपिंयाधुरा- उठा जागा विर नेपाली... समेत कुछ अन्य भारत विरोधी गीत बजने के बाद अक्सर एफएम में नेपाली गीत सुनने वाले भारतीयों को गहरा धक्का लगा है। इसके बाद धारचूला में रहने वाले भारतीय लोगों ने इस एफएम चैनल को सुनना बंद कर दिया है। नेपाली एफएम चैनल द्वारा ऐसे गीत प्रसारित करने से लोगों में काफी नाराजगी है।इतना ही नहीं नेपाल के सोशल मीडिया पर भी भारत के खिलाफ तमाम विवादित पोस्ट की जा रही हैं। यू-ट्यूब चैनल में भी नेपाल के लोग कालापानी, लिपुलेख, लिम्पियाधुरा को अपनी जमीन बताते हुए इसे भारत से छुड़ाने की बातें कही जा रही हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की कालापानी का गीत नेपाल के एफएम में बजने का मामला सामने आया है। इसके बाद भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने नेपाली रेडियो सुनना बंद कर दिया है। भारत को लेकर नेपाल के सोशल मीडिया में तमाम विवादित बातें प्रसारित की जा रही हैं। भारत-नेपाल के रोटी-बेटी के रिश्तों को ध्यान में रखते हुए इस तरह लोगों की भावनाओं को भड़काने वाली चीजों का प्रचार-प्रसार नहीं होना चाहिए।दोनों देशों के मैत्रिपूर्ण संबंध रहे हैं। यह संबंध आगे भी बने रहने चाहिए। भारत-नेपाल देशों के सीमांत में रहने वाले लोग एक दूसरे के सुख-दुख के साथी हैं। लोग चाहते हैं कि जो भी विवाद का विषय है उसको हल किया जाना चाहिए।

हौंडा की इन कारों पर मिल रहा 1 लाख तक का बंपर डिस्काउंट

जम्मू कश्मीर में सेना का जबरदस्त एक्शन, दो मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर

श्रीनगर एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी, ऑपरेशन जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -