Congress Files के तीसरे एपिसोड में कोयला घोटाले की कहानी, क्या खुद को 'निर्दोष' साबित करने कोर्ट जाएगी कांग्रेस ?
Congress Files के तीसरे एपिसोड में कोयला घोटाले की कहानी, क्या खुद को 'निर्दोष' साबित करने कोर्ट जाएगी कांग्रेस ?
Share:

नई दिल्ली: केंद्र की सत्ताधारी भाजपा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। पार्टी लगातार वीडियो जारी करते हुए कांग्रेस शासन में हुए घोटालों और भ्रष्टाचारों को उजागर करने का दावा कर रही है। इसी क्रम में भाजपा ने कांग्रेस फाइल्स (Congress Files) का तीसरा एपिसोड जारी कर दिया है। इस वीडियो को भाजपा ने कोयले की दलाली में काले हुए हाथ की कहानी…शीर्षक से अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में कहा गया है कि वर्ष 2012 में कांग्रेस का हाथ ही काला नहीं हुआ था, बल्कि कांग्रेस सरकार पर ही कालिख पुत गई थी।

 

इस वीडियो में गांधी परिवार के साथ ही तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधा गया है। इस वीडियो में नैरेटर कहता है कि 2004 से 2009 के बीच बिना नीलामी के प्राइवेट कंपनियों को ठेके दे दिये गए थे। CAG ने भी इस पर सवाल खड़े किए थे। इस घोटाले से देश को भारी आर्थिक नुकसान हुआ ही था, इसके साथ ही उसकी छवि भी धूमिल हुई थी। इस वीडियो में कहा गया है कि सबसे बड़ी बात ये है कि 2004 से लेकर 2009 तक खुद पीएम मनमोहन सिंह ही कोयला मंत्री भी थे। वीडियो में बताया गया है कि CAG की अंतिम रिपोर्ट में ये घोटाला 1 लाख 86 हजार करोड़ का बताया गया था। वहीं इस वीडियो के आखिर में कहा गया है कि कांग्रेस मतलब करप्शन के अगले एपिसोड में देखिए कॉमनवेल्थ गेम से संबंधित घोटालों की रिपोर्ट।

कांग्रेस फाइल्स का दूसरा एपिसोड:-

बता दें कि सोमवार को जारी Congress Files के दूसरे एपिसोड में एक पेंटिंग के नाम पर कथित रंगदारी और पद्मभूषण के वादे के बारे बताया गया था। इस वीडियो की शुरुआत कांग्रेस का मतलब करप्शन से होती है। इसमें नैरेटर ने कांग्रेस शासन में हुए भ्रष्टाचार का उल्लेख किया है। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय संस्था FATF की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए, भाजपा ने Yes Bank के पूर्व CEO राणा कपूर के प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बयान का जिक्र किया। जिसमे उन्होंने दावा किया था कि उन्हें प्रियंका गांधी वाड्रा से 2 करोड़ में एमएफ हुसैन पेंटिंग खरीदने के लिए विवश किया गया था, और उन्हें (कपूर को) इसके बदले में पद्म भूषण सम्मान देने का वादा किया गया था। बता दें कि मार्च 2020 से राणा कपूर से मुंबई की जेल में कैद हैं।  

कांग्रेस फाइल्स का पहला एपिसोड:-

बता दें कि, भाजपा ने रविवार (2 अप्रैल) को कांग्रेस फाइल्स का पहला एपिसोड रिलीज़ किया था। इसमें उसने कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार के गंभीर इल्जाम लगाए थे। भाजपा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट किया था। साथ ही लोगों को इसे देखने का अनुरोध भी किया गया थी। वीडियो की शुरुआत ‘कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार से होती है, इसमें दावा किया गया था कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में जनता से 48,20,69,00,00,000 Rs (४.82 लाख करोड़ रुपए) की चौंका देने वाली रकम लूटी है। वीडियो में कहा गया है कि यह पैसा देश के विकास और सुरक्षा के लिए इस्तेमाल हो सकता था। वीडियो के अनुसार, यह पैसा 24 INS विक्रांत जहाजों के निर्माण, 300 राफेल जेट खरीदना या 1000 मंगल मिशनों को फंड करने के लिए पर्याप्त था।

बता दें कि, कांग्रेस पर शुरू से ही भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप लगते रहते हैं और इससे पार्टी की छवि भी धूमिल हुई है। ऐसे में सियासी जानकार यह भी कह रहे हैं कि, कांग्रेस के पास सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प है, जिसमे वो आरोपों को साबित करने की चुनौती दे या वीडियो हटाने की मांग करे। दरअसल, ऐसा ही मामला अरविन्द केजरीवाल और नितिन गडकरी के साथ भी हुआ था। जब केजरीवाल ने गडकरी पर AAP विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया था, इसके खिलाफ गडकरी कोर्ट चले गए थे और केजरीवाल को आरोप सिद्ध करने की चुनौती दी थी। हालाँकि, केजरीवाल के पास कोई सबूत नहीं था, इसलिए उन्होंने बिना शर्त लिखित में गडकरी से माफ़ी माँगना ही उचित समझा। ऐसे में यदि कांग्रेस भी पाक-साफ़ है, या उसके कार्यकाल में ये घोटाले नहीं हुए, तो उसे भी सुप्रीम कोर्ट जाकर भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। 

'पाकिस्तान-बांग्लादेश से भी बदतर बंगाल की हालात..', शुभेंदु अधिकारी ने दिया No Vote To Mamata का नारा

'अनुमति के बाद ही निकला जुलुस, फिर भी हिंसा क्यों नहीं रोक पाई पुलिस..', HC ने ममता सरकार से माँगा जवाब

'सारे नंगे हैं..', इज़रायल के पूर्व राजदूत ने की अडानी ग्रुप की तारीफ, तो भड़क उठीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -