बिग बॉस में वीकेंड का वार पर पलटी बाजी, रिंकू नहीं ये कंटेस्टेंट हो सकता है घर से बाहर!
बिग बॉस में वीकेंड का वार पर पलटी बाजी, रिंकू नहीं ये कंटेस्टेंट हो सकता है घर से बाहर!
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में वीकेंड के एपिसोड्स का दर्शकों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार रिंकू धवन, विक्की जैन, खानजादी, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, मन्नारा चोपड़ा, अनुराग डोभाल और अरुण शेट्टी नॉमिनेटेड थे। रिंकू धवन के परफॉर्मेंस को देखते हुए अधिकतर लोगों को लग रहा था कि वह आउट होंगी। हालांकि इस बार फिर से उनके सुरक्षित होने की खबर आ रही है। वहीं अनुराग डोभाल ने शो छोड़ने की रट लगा रखी थी। अब कहानी में ट्वि्स्ट की खबरें हैं।

वीकेंड का वार इस बार सलमान खान नहीं करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। अनुराग डोभाल लंबे समय से बिग बॉस पर बायस्ड होने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बाहर जाने की जिद पकड़ी थी। अनुराग के भाई भी बाहर बोल चुके थे कि 2 की जगह 4 करोड़ भी लगे तो देंगे मगर अनुराग शो में नहीं रहेंगे। बिग बॉस ने भी बोल दिया था कि लीगल टीम की बातचीत जारी है तत्पश्चात, अनुराग के इविक्शन का फैसला लिया जाएगा। इस बीच मुनव्वर समेत कई लोगों ने अनुराग को समझाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुराग ने जाने का इरादा बदल दिया है। वह अब शो में ही रहेंगे। बिग बॉस तक की रिपोर्ट के अनुसार, करण जौहर अनुराग को बताएंगे कि लीगल टीम की बात हो गई है। घर में रहने या न रहने का फैसला अब अनुराग का है। फिर अनुराग बोलेंगे कि वह घर पर रह कर अपने लोगों के लिए जीतकर आना चाहते हैं। 

इस सप्ताह तहलका प्रैंक यानी सनी आर्या के इविक्शन की खबरें हैं। उन पर बिग बॉस की ओर से एक्शन लिया गया है क्योंकि अभिषेक पर हाथ उठाया था। रिंकू धवन इस सप्ताह सुरक्षित हैं। अनुराग ने शो में आने के पश्चात् सलमान खान पर तंज कसा था कि वह यूट्यूबर्स को इग्नोर कर रहे हैं। फिर अक्सर उन्हें बिग बॉस पर बायस्ड होने का आरोप लगाते सुना गया था। सलमान खान ने अनुराग को टोका था कि बार-बार अपनी ब्रो सेना का रौब दिखा रहे हैं। शो में कुछ विशेष नहीं कर रहे। अनुराग को लग रहा था कि सलमान उन्हें टारगेट कर रहे हैं। यह बात वह कई प्रतियोगियों से बोल चुके थे। पिछले वीकेंड के वार के बाद मामला इतना बढ़ गया कि उन्होंने जाने का फैसला ले लिया था। 

'कपिल शर्मा शो' में कौन लेता है सबसे ज्यादा फीस? मशहूर कॉमेडियन ने किया खुलासा

'आकांक्षा पुरी ने मेरी मां को कर दिया था मेरे खिलाफ...', बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

करण जौहर ने किया मन्नारा चोपड़ा को एक्सपोज, लगाई जमकर फटकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -