20 साल में खराब मौसम की घटनाओं ने ली 5.2 लाख जिंदगियां
20 साल में खराब मौसम की घटनाओं ने ली 5.2 लाख जिंदगियां
Share:

नई दिल्ली: जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर समस्या बन चुकी है। वहीं बता दें कि मंगलवार को जारी रिपोर्ट से जलवायु परिवर्तन पर सख्त कदम उठाने की आवश्यकता का पता चलता है। बता दें कि इस रिपोर्ट में कहा गया है खराब मौसम से होने वाली घटनाओं ने बीते 20 सालों में दुनिया के 5.2 लाख लोगों की जान ले ली है। इसके साथ ही म्यांमार के बाद इन देशों में सबसे ऊपर भारत का नाम है। जहां इससे सबसे अधिक मौत हुई हैं।

असम: पंचायत चुनाव में पहले चरण का मतदान जारी

यहां बता दें कि आंकड़ों के अनुसार भारत में साल 2017 में खराब मौसम के कारण आई बाढ़ और भारी बारिश और तूफान ने 2,736 लोगों की जान ले ली। वहीं बता दें कि 2017 के आंकड़ों में भारत पहले स्थान पर है। बता दें यह रिपोर्ट जर्मनवॉच ने जारी की है, यह एक स्वतंत्र विकास संगठन है। इसके साथ ही साल 2017 के आंकड़े के मुताबिक प्यूर्टो रिको पहले नंबर पर है। जहां सितंबर, 2017 में आए मारिया तूफान ने 2,978 लोगों की जान ले ली।

इस यूनिवर्सिटी के गर्ल्‍स हॉस्टल पर जारी अजीब फतवा, लड़कों के साथ किया यहां काम तो...

गौरतलब है कि 20 सालों का ये आंकड़ा साल 1998 से 2017 तक का है। इसके अनुसार खराब मौसम की घटनाओं से भारत में हर साल औसतन 3,660 लोगों की मौत होती है। इस समय अवधि में कुल 73,212 लोगों की जान गई है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि भारत में हाल ही में कई दुर्घटनाएं हुई हैं। जैसे ओडिशा में चक्रवात आना, कई अन्य तूफान आना, बाढ़ और भूस्खलन आना, भारी बारिश होना और अधिक गर्मी पड़ना।


खबरें और भी

नाबालिग को हुई 20 साल की सजा, किया था 6 साल की बच्ची का रेप

कमल संदेश पद यात्रा में आपस में भिड़े भाजपा के दो दल, बरसीं लाठियां और गोलियां

किसी संकट से कम नहीं दिल्ली के आने वाले चार दिन, हो सकता है जान का खतरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -