महाराष्ट्र से गुजरात तक कई राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र से गुजरात तक कई राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Share:

नई दिल्ली: देश के कई प्रदेशों में इन दिनों भारी वर्षा जारी है। महाराष्ट्र एवं गुजरात के कई जिले पानी में डूबे दिखाई दे रहे हैं। पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक कई स्थानों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। वहीं, उत्तर भारत के प्रदेशों में उमस भरी गर्मी थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा में आज, 16 जुलाई को वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। इस के चलते दिन में बादल छाए रहेंगे तथा राजधानी में ठीक-ठाक वर्षा हो सकती है। मध्य प्रदेश के कई शहरों बारिश का अलर्ट है। भोपाल शहर में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वर्षा यहां भी आज होगी। महाराष्ट्र में बाढ़ एवं वर्षा से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ गया है। अब तक प्रदेश में 102 व्यक्तियों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे में 3 व्यक्तियों की जान चली गई। महाराष्ट्र में भारी वर्षा के चलते हालात खराब हैं। NDRF की 14 और SDRF की 6 टीमों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है। पालघर, पुणे एवं सतारा में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, कोल्हापुर, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम एवं यवतमाल में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात में भी मरने वालों की संख्या 100 पार जा चुकी हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सौराष्ट्र क्षेत्र समेत पूरे गुजरात में कई जगहों अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।

इन राज्यों में होगी बारिश:-
अगले 24 घंटों के चलते, गुजरात, विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान एवं केरल में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर्षा संभव है। दिल्ली, हरियाणा, बिहार, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना एवं रायलसीमा में हल्की वर्षा हो सकती है।

ब्रेन-डेड महिला ने 5 लोगों को दिया नया जीवन, सेना के दो जवानों को लगाई गईं किडनी

50 प्रतिशत पूरा हो चुका है 'गजवा-ए-हिंद'.., हिंदुस्तान पर मंडरा रहा बड़ा ख़तरा

बड़ी खबर: अब इन ओलिम्पिक खिलाड़ियों को सहारा देगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -