यूपी में कब होगी मानसून की बारिश ? मौसम विभाग ने दी खुशखबरी
यूपी में कब होगी मानसून की बारिश ? मौसम विभाग ने दी खुशखबरी
Share:

लखनऊ: पूर्वी उत्तर प्रदेश और सूबे की राजधानी लखनऊ में मानसूनी बारिश के लिए बस तीन दिन और प्रतीक्षा करनी होगी। सोनभद्र के चुर्क के आसपास मानसूनी हवाएं फिलहाल थम गई हैं। आज से चौथे दिन ये आगे बढ़ना आरंभ होंगी। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मानसूनी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि गुरुवार से चौथे दिन यानी 26 जून से मानसून आगे बढ़ेगा। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के 50 फीसदी हिस्से में वर्षा होगी। इसके अगले दिन 75 फीसदी तक बारिश हो जाएगी। मौजूदा वक़्त यूपी के कुछ हिस्सों में हो रही बारिश मानसूनी नहीं कही जा सकती। दरअसल, यह बारिश स्थानीय स्तर पर बने दबाव के क्षेत्र के कारण हो रही है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, दिन में आसमान साफ होने पर सूर्य की रेडियेशनल हीट यानी तीखी धूप की वजह से तेजी से वाष्पीकरण होता है। इस बीच आद्रता अगर थोड़ी भी बढ़ गई, तो एक झोंका बारिश का आ जाता है। 

फिलहाल, पश्चिम से पूर्व की दिशा की तरफ हवा चल रही है। मानसून सक्रिय होगा तो हवा का रुख पूर्व दिशा से पश्चिम की तरफ हो जाएगा। अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून को बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त नमी नहीं मिल रही। इसलिए यह चुर्क के पास रुका हुआ है। खाड़ी से नमी वाली हवा आते ही यह आगे बढ़ने लगेगा।

अब शरद पवार की पार्टी भी कर रही बैठक,क्या भाजपा को देगी समर्थन देने पर हो रहा विचार?

मुस्लिमों को समझ आ गई अग्निपथ योजना, संगठन बोला - मुसलमान जरूर बनें 'अग्निवीर'

'आपकी एनर्जी का राज क्या है', नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से ये क्यों पूछ रही ED ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -