अक्टूबर में मानसून ! 19 प्रदेशों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
अक्टूबर में मानसून ! 19 प्रदेशों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
Share:

नई दिल्ली: जाते- जाते भी सक्रियता दिखा रहे मानसून ने उत्तर भारत में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में बारिश से 11 लोगों की जान चली गई है। साथ ही फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं, उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि, चक्रवात ने मानसून को आगे खिसका दिया है। दिल्ली-NCR में भी 10 अक्तूबर तक बारिश की संभावना हैं। मौसम के बदले मिजाज से महंगाई भी और बढ़ेगी।

चीन सागर में नोरु तूफान के कारण बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती हवाएं चल रही हैं, इस वजह से बारिश हो रही है। यह सिलसिला मध्य अक्तूबर तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR समेत पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, यूपी, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

उधर, यूपी की राजधानी लखनऊ में 24 घंटे में 73.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इससे भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच ODI मैच भी देर से शुरू हुआ। आकाशीय बिजली गिरने की वजह से बाराबंकी में दो, सुलतानपुर, अयोध्या, फतेहपुर, महोबा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, टीन शेड गिरने से बाराबंकी में एक महिला और मकान गिरने से रायबरेली में दो लोगों की जान चली गई। चित्रकूट में दो लोगों की मौत बारिश के चलते हुए हादसे में हो गई।

राष्ट्रीय खेल में आकर्षि और प्रणीत ने एकल बैडमिंटन में हासिल की जीत

अतनु दास ने राष्ट्रीय खेलों में हासिल की जीत

तमिलनाडु में फ़ूड प्वाइजनिंग से 3 बच्चों की मौत, 11 अस्पताल में भर्ती

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -