IMD ने जारी किया कई शहरों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट, जानिए अपने यहाँ का हाल
IMD ने जारी किया कई शहरों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट, जानिए अपने यहाँ का हाल
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में ठंड का सितम जारी है। घना कोहरा और तापमान में गिरावट लोगों को सताने लगे हैं। मौसम विभाग ने आज 11 दिसंबर को भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, कहीं भी वर्षा नहीं होगी, जिससे किसानों को थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज घना कोहरा छाए रहने की बात कही। मौसम विभाग के अफसर ने प्रदेश के मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को राज्य के कई क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव रहेगा। राज्य में कहीं भी बारिश नहीं होगी। प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहे। 

ग्वालियर संभाग के जिलों एवं शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, रीवा एवं छतरपुर में कोहरा छाया रहेगा। रविवार को राज्य में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस उज्जैन में रिकॉर्ड किया गया। सबसे न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी घना कोहरा लोगों को तंग कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही एक नया सिस्टम एक्टिव होने वाला है। इस कारण राज्य में कहीं-कहीं बादल छाने का अनुमान है।

मौसम में परिवर्तन की वजह से प्रदेश के कई जिलों में चना सहित अलग-अलग फसल खराब होने की कगार पर आ गई हैं। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है। पहले ही पिछले दिनों में बारिश होने से चना की फसल को नुकसान पहुंचा। वहीं, अब फिर मौसम में परिवर्तन से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बढ़ती हुई सर्दी की वजह से सब्जियों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। पाला पड़ने का सबसे अधिक प्रभाव पपीता, सब्जियों में टमाटर, बैंगन, मीर्च और मटर पर देखने को मिल रहा है। इसके अतिरिक्त आलू, शिमला मिर्च की फसलें भी चपेट में आ रही हैं।

चक्रवात के बाद स्कूलों की सफाई के लिए स्टालिन सरकार ने जारी किए 1.90 करोड़ रुपये, प्रभावित लोगों को मिलेंगे 6000

आज खुलेंगे 'ज्ञानवापी' के राज़ ! कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट दाखिल करेगा भारतीय पुरातत्व विभाग

अब भूल जाओ 370 ! सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, देशहित में था केंद्र सरकार का फैसला, कुछ भी अवैध नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -