पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो CRPF जवान ने चला दी गोली, और फिर...
पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो CRPF जवान ने चला दी गोली, और फिर...
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर के जागृतिनगर में CRPF जवान नीरज कुमार ने सोमवार (14 नवंबर) को अपनी पत्नी निशा पर लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। हालाँकि, इस हमले में वह बाल-बाल बच गई। निशा ने नीरज को नशे में देखकर गेट खोलने से इंकार कर दिया था। बस, इस बात पर नीरज आगबबूला हो गया। निशा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। आरोपित नीरज इस वक़्त छुट्टी पर घर आया हुआ था। इस घटना से मोहल्ले में सनसनी फ़ैल गई। 

जागृतिनगर के रहने वाला CRPF जवान नीरज कुमार जम्मू-कश्मीर में तैनात है। वह कुछ दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। सोमवार को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। पुलिस के अनुसार, दोपहर में वह शराब के नशे में धुत्त होकर घर वापस आया। पत्नी निशा घर में काम कर रही थी। जिसके बाद नीरज ने दरवाजे पर ही गाली देना चालु कर दिया। उसने चहारदीवारी पर लगा गेट खोलने के लिए कहा, मगर निशा ने इंकार कर दिया। इस पर नीरज ने अपनी रिवाल्वर से निशा पर फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गई। गोली उनके बगल से निकल गई। निशा ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने नीरज को अरेस्ट कर लिया और रिवाल्वर कब्जे में ले ली। 

वहीं, गोली की आवाज सुनते ही मोहल्ले में हड़कम्प मच गया। आस पड़ोस के लोग बाहर निकल आये थे। विरोध करने पर नीरज उन लोगों से भी लड़ पड़ा था। मोहल्ले वालों ने बताया कि वह जब भी आता है, नशे में विवाद करता है। सरोजनीनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि नीरज का लाइसेंस रद्द कर उसके खिलाफ कार्रवाई के लिये सम्बन्धित अफसरों से सिफारिश की जायेगी। 

डर्टी वीडियो दिखाकर मासूम से दरिंदा करने लगा दुष्कर्म

बीच सड़क पर ही कपल करने लगा अश्लील हरकत, और फिर...

घर के ही शौचालय से मिला महिला का शव, मच गया कोहराम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -