'एल्व‍िश से मिलकर आया हूं, उसने नहीं कबूला कोई गुनाह', पिता राम अवतार ने किया खुलासा
'एल्व‍िश से मिलकर आया हूं, उसने नहीं कबूला कोई गुनाह', पिता राम अवतार ने किया खुलासा
Share:

चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस OTT 2 के विनर और लोकप्रिय यूट्यूबर एल्विश यादव की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एल्विश पर सांप के जहर की सप्लाई का आरोप लगा है। पिछले दिन पूछताछ में एल्विश ने स्वीकार किया कि वो सांप जहर मामले में लिप्त अपराधियों से पहले भी मिल चुके हैं। एल्विश पर NDPS एक्ट के तहत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। फिलहाल यूट्यूबर न्यायिक हिरासत में हैं। इससे उनके परिवार पर गहरा प्रभाव पड़ा है। अपने एक इंटरव्यू के चलते एल्विश की मां सुष्मा यादव और पिता राम अवतार ने बेटे पर लगे सभी इल्जामों को खारिज किया। बेटे एल्विश का पक्ष लेते हुए माता-पिता ने अपना दर्द बयां किया। 

उन्होंने गुहार लगाई कि उनके बेटे के बारे में कोई खबर ना चलाए। माता-पिता ने बताया कि वो कल ही एल्विश से मिलकर आए हैं। उन्होंने कोई गुनाह नहीं कबूला है। NGO वाले उसे फंसा रहे हैं। एल्विश के नाम का गलत फायदा उठाया जा रहा है। मां ने कहा- मेरे बेटे ने ना कोई गलत काम किया है। ना कभी करेगा। जो वीडियो चलाई जा रही है, वो अलग अलग लोकेशन की है। वो कभी ऐसी पार्टियों में नहीं गया है। बच्चे का नाम है, हाइप है, इसलिए NGO वाले उसे जानबूझकर फंसा रहे हैं। ऐसे ही जिंदगी चलती रहेगा क्या हमारी। मेरा बेटा निर्दोष, बिल्कुल साफ सुथरा लड़का है वो, उसने कभी कोई गलत नहीं किया।

इसी के साथ पिता ने भी एल्विश यादव को बेकसूर ठहराते हुए बोला- मैं चाहता हूं हमारी बात सुनी जाए। हमें अपनी बात बोलने का पूरा अधिकार है। मैं हजार जन्म लूं तब भी मुझे ऐसा ही बेटा चाहिए। इस पर मैं फक्र करता हूं। वो बिल्कुल निर्दोष है। वो इन जहरीली सांप वाले केस से कोसो दूर है। जब से वो बिग बॉस जीता है लोग पीछे पड़ गए। मैं उससे कल मिल कर आया हूं। मैं स्वयं समन लेकर गया हूं। उसने कोई कबूल नहीं किया है। हमें नहीं पता क्यों फंसाया जा रहा है। एल्विश पर लगे आरोपों से माता-पिता दोनों ही बातचीत के चलते भड़क गए। उन्होंने हर इल्जाम को सिरे से खारिज कर दिया। वहीं बाकी मीडिया संस्थानों से चर्चा में एल्विश के माता-पिता ने रोते हुए कहा कि उनका बेटा जेल में भूखा प्यासा है। 3 दिन से हमने कुछ नहीं खाया है। वो एक हंसने खेलने वाला बच्चा है, हमेशा खुश रहने की सलाह देता है। उसे फंसाया जा रहा है। उससे मिलने के लिए कितने लोग घर के बाहर खड़े रहते हैं। हमने पहले इसे सीरियसली नहीं लिया था, क्योंकि हमें पता है हमारे बेटे ने कुछ नहीं किया है। 

विक्रांत मैसी ने मांगी सारा अली खान से माफी, जानिए क्यों?

UCC पर बोले जावेद अख्तर- 'मुस्लिमों से जलते हैं हिंदू क्योकि...'

'नास्तिक होकर भी मुस्लिम होना मजबूरी है...', जावेद अख्तर ने बताया क्यों नहीं बन सकते है 'हिन्दू'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -