लाशें तक नहीं मिलती..! भारत को ज्ञान देने वाला क़तर खुद मजदूरों के साथ कैसा बर्ताव करता है ?
लाशें तक नहीं मिलती..! भारत को ज्ञान देने वाला क़तर खुद मजदूरों के साथ कैसा बर्ताव करता है ?
Share:

नई दिल्ली: पैगम्बर मोहम्मद को लेकर जारी विवाद पर इस्लामी मुल्क क़तर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भारत को मानवाधिकार पर ज्ञान दिया था। अब खुद क़तर द्वारा किस कदर मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जाता है, इसको लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ट्रेड यूनियन शाखा भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने कतर में प्रवासी कामगारों के साथ गुलामों जैसा वर्ताव किए जाने पर गंभीर चिंता जताई है। BMS ने मंगलवार (14 जून 2022) को आरोप लगाते हुए कहा है कि कतर में प्रवासी मजदूरों, विशेष रूप से भारतीयों के अधिकारों का घोर उल्लंघन हो रहा है।

एक बयान में BMS महासचिव बिनॉय कुमार सिन्हा ने कहा है कि, 'हमें कई मानवाधिकार संगठनों ने इस बारे में सूचित किया है कि जब से कतर ने फीफा वर्ल्ड कप के आगामी संस्करण की मेजबानी के लिए बोली जीती है, तब से वहाँ भारतीय कामगार गुलामों जैसी जिंदगी जी रहे हैं।' भारत में सबसे बड़े केंद्रीय ट्रेड यूनियन BMS ने कहा कि कतर में 2014 के बाद से 1611 भारतीय प्रवासी कामगारों की मौत हो चुकी है। मृत परिवारों को अपने ही लोगों का शव लेने के लिए लम्बी प्रतीक्षा करनी पड़ती है। यह चिंता का विषय है। BMS ने कतर की सरकार और ट्रेड यूनियन के समक्ष इस मुद्दे को रखा है। 

इसके साथ ही भारत में कतर के दूतावास के सामने भी विरोध प्रदर्शन किया है। इस मुद्दे को श्रम और विदेश मंत्रालय के सामने भी उठाया गया था। BMS ने माँग करते हुए कहा कि कतर में सभी भारतीय कामगारों को सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएँ और उनके मानवाधिकारों का सम्मान किया जाए। मृतक के परिवार को भी मुआवजा देने की माँग करते हुए BMS ने आगे कहा कि, 'अगर कतर सरकार इन मोर्चों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाती है, तो BMS इस मुद्दे को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों मंचों पर जल्द से जल्द उठाने के लिए बाध्य हो जाएगी।'

बता दें कि कतर में काफिला प्रणाली, भारत के साथ ही अन्य दक्षिण एशियाई देशों के श्रमिकों के लिए गंभीर आघात का सबब बनी हुई है। पासपोर्ट की जब्ती, ओवरटाइम काम, तंग आवास, यौन शोषण, विशेषज्ञता के क्षेत्र से बाहर जबरन काम करवा कर मजदूरों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

टोक्यो ओलंपिक में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को नीरज ने किया ब्रेक

एथलीट ऐश्वर्या का बड़ा बयान, कहा- "आपका जन्म ही कुछ हासिल करने..."

अमित शाह ने किया इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन, CM शिवराज ने जताया आभार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -