अमित शाह ने किया इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन, CM शिवराज ने जताया आभार
अमित शाह ने किया इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन, CM शिवराज ने जताया आभार
Share:

भोपाल: अमरकंटक में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवनों का केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऑनलाइन तरीके से लोकार्पण किया। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विश्वविद्यालय परिवार और मध्य प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की तरफ से हृदय से स्वागत करता हूं।'

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में 21 फीसद जनजातीय आबादी निवास करती है। जनजातीय समुदाय का गौरवशाली, वैभवशाली इतिहास रहा है। हमारे देश की आजादी में भी जनजातीय भाई-बहनों का अभूतपूर्व योगदान रहा है। सीएम चौहान ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, जननायक टंट्या भील, भीमा नायक, शंकर शाह, रघुनाथ शाह जैसे अनेक जनजातीय नायकों ने देश के गौरव के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। इंदिरा गांधी जनजातीय राष्ट्रीय विश्विद्यालय को बधाई देता हूं, जहां जनजातीय कला, संस्कृति एवं परंपरा को प्रवाहमान बरकरार रखने के प्रयास फलीभूत हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, मुझे यकीन है कि यह विश्वविद्यालय, शिक्षा के जरिए हमारे जनजातीय बेटे-बेटियों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा। आप अपने पुनीत ध्येय में सफल हों, इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं। मुझे यह बताते हुए भी अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि इस विश्वविद्यालय में भारत सरकार की केंद्रीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सभी आयामों को उनकी मूल भावना के साथ क्रियान्वित किया जा चुका है।

पंजाब CM बेअंत सिंह की हत्या में आया जिस शख्स का नाम, सिख म्यूजियम में लगी उस दिलावर सिंह की तस्वीर

संगरूर उपचुनाव: दांव पर AAP की साख, हारी तो लोकसभा में हो जाएगी साफ़

JDU ने अजय अलोक को पार्टी से किया निष्काषित, RCP सिंह से नजदीकियों के चलते गिरी गाज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -