एक बार फिर सबा संग दिखे ऋतिक रोशन, क्या चल रहा है अफेयर?
एक बार फिर सबा संग दिखे ऋतिक रोशन, क्या चल रहा है अफेयर?
Share:

ऋतिक रोशन आजकल एक लड़की के चलते सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। जी दरअसल बीते दिनों उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया था और उसके बाद खबरें चली थी कि एक्टर किसी लड़की को डेट कर रहे हैं। वहीं जब उस लड़की के बारे में खबर लगी तो पता चला वो बॉलीवुड की ही एक्ट्रेस सबा आजाद हैं। जी हाँ और बीते दिनों दोनों एक दूसरे से साथ रेस्त्रां में नजर आए थे। वहीं अब एक बार फिर से दोनों को देखा गया। आप सभी को बता दें कि दोनों एक बार फिर से एक रेस्त्रां में दिखाई दिए और इस दौरान दोनों को डिनर डेट पर जाते हुए फोटोग्राफर्स ने स्पॉट कर लिया।

वहीं इस बीच एक्टर फोटो खिंचवाने से बचते नजर आए। आप देख सकते हैं सबा आजाद भी ऋतिक के साथ मौजूद दिखीं। इस दौरान ऋतिक आगे-आगे चल रहे थे और सबा उनके पीछे-पीछे दोनों को इस बार साथ देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वैसे सबा आजाद के बारे में बात करें तो वह बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।

बीते कल रिलीज हुई सोनी लिव की वेब सीरीज रॉकेट बॉयज में नजर आईं हैं और इसके अलावा उन्होंने और भी कई धमाकेदार बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वैसे ऋतिक रोशन के काम के बारे में बात करें तो फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ में व्यस्त चल रहे हैं। हालाँकि उन्हीं व्यस्तताओं के बीच उनका ये डिनर डेट चर्चा में है। हालाँकि अब तक ऋतिक या सबा की तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। दोनों ने अभी चुप्पी साधी है। फिलहाल दोनों के फोटोज वायरल हो रहे हैं और दोनों को जो देख रहा है वह दोनों के अफेयर के बारे में बात कर रहा है।

हैक होने के बाद रिकवर हुआ नोरा का इंस्टाग्राम अकाउंट, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के ट्रेलर के मुरीद हुए लोग, एक्ट्रेस को लेकर कही ये बात

3 डिग्री तापमान में पत्नी संग रोमांस करते हुए नजर आए मिलिंद सोमन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -