गुजरात चुनाव में कितनी सीटें जीतेगी कांग्रेस ? सीएम केजरीवाल ने कर दी भविष्यवाणी
गुजरात चुनाव में कितनी सीटें जीतेगी कांग्रेस ? सीएम केजरीवाल ने कर दी भविष्यवाणी
Share:

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सियासी दलों ने तैयारी तेज कर दी है। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर हमला बोला है। केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुजरात में कांग्रेस पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सिर्फ 4-5 सीटें ही आने वाली हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, सीएम केजरीवाल ने कहा कि, 'जैसे-जैसे गुजरात चुनाव करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस धराशायी होती जा रही है। कांग्रेस को अब कोई वोटनहीं दे रहा।' केजरीवाल ने आगे कहा कि गुजरात में दो किस्म के मतदाता होते थे। पहले वो, जो भाजपा को वोट नहीं देना चाहते थे, इसलिए कांग्रेस के पक्ष में वोट करते थे। वहीं दूसरे ऐसे वोटर होते थे, जो भाजपा की नफरत से तंग था, मगर कांग्रेस से ज्यादा नफरत करता था, इसलिए वो भाजपा को वोट देता था।

अरविंद केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि, 'इस बार दोनों किस्म के वोटर, आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। 27 वर्षों के कुशासन की वजह से जो लोग परेशान हो चुके हैं, वो AAP को वोट कर रहे हैं।' केजरीवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस का पूरा वोट आम आदमी पार्टी (AAP) में शिफ्ट हो रहा है।

मैनपुरी सीट से डिंपल यादव ने भरा नामांकन, कहा - नेताजी का आशीर्वाद हमारे साथ

'ऐसी सजा मिले कि..', NCP नेता पर क्यों भड़की जया बच्चन ?

'नेहरू ने देश के लिए 9 साल जेल काटी, सावरकर ने माफ़ी मांगी..', सीएम गहलोत का भाजपा पर हमला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -