इंदौर के MY अस्पताल में डॉक्टरों की 'गुंडागर्दी', मरीज के साथ आए 12 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से पिटाई, वीडियो बना रहे शख्स को भी किया घायल
इंदौर के MY अस्पताल में डॉक्टरों की 'गुंडागर्दी', मरीज के साथ आए 12 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से पिटाई, वीडियो बना रहे शख्स को भी किया घायल
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ उपचार कराने के लिए आए मरीज के साथ मौजूद 12 वर्षीय बच्चे की 4-5 डॉक्टर्स ने जमकर पिटाई की, इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स वीडियो बना रहा था जैसे ही डॉक्टर्स की नजर उस पर पड़ी डॉक्टर्स ने उसे भी जोरदार थप्पड़ मारे, और धमकी दी कि अगर वीडियो डिलीट नहीं किया तो मोबाइल फोड़ देंगे और तुझे इसका बुरा परिणाम भुगतना पड़ेगा। 

वही इस दौरान वहां एक अन्य महिला ने उस शख्स को डॉक्टर्स से बचाया वरना डॉक्टर्स उस शख्स को बेरहमी से पीटना बंद नहीं कर रहे थे। यह घटना इंदौर के महाराज यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में घटित हुई है। वहां मौजूद कुछ लोगों ने ये भी बताया कि डॉक्टर्स मरीजों के साथ आए दिन बुरा बर्ताव करते है मारपीट भी करते है। साथ ही अपशब्दों का इस्तेमाल भी करते है। और शिकायत करने पर इलाज न करने की धमकी देते है जिससे परेशान होकर मरीजों के परिजन डरकर कुछ भी बोलने से डरते है।   

बता दे कि इससे पहले भी एमवाय अस्पताल से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे एक जूनियर डॉक्टर ने एक मरीज को चांटा मारा था। जिसका वीडियो देशभर में वायरल होने के बाद जूनियर डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया था। दरअसल, ये पूरा मामला मरीज को पीटने के पश्चात शुरू हुआ था। जिसमें सांवेर रोड निवासी व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। तत्पश्चात, परिजन उसे एमवाय अस्पताल पहुंचे थे। यहां चोटिल मरीज का उपचार डॉ। आकाश कौशल ने शुरू किया। इस दौरान पर्ची के साथ पेशेंट की प्रिवियस हिस्ट्री की एक प्राइवेट हॉस्पिटल की भी पर्ची साथ में लगी थी। जिसमें डॉक्टर ने देखा तो पर्ची पर उसका एचआईवी पॉजिटिव होना लिखा था। इसके बाद मरीज को जूनियर डॉ. आकाश कौशल ने जमकर पीटा था। पिटाई की वजह से मरीज का एचआईवी पॉजिटिव होना था। तब बताया गया कि पेशेंट ने स्वयं के एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी छुपाई थी। इससे गुस्साए डॉक्टर ने पीट दिया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

टाइगर जिन्दा है..! जयराम रमेश को 2024 में कांग्रेस की जीत का भरोसा, बोले- इतिहास खुद को दोहराएगा

बेहद खूबसूरत हैं भारत की ये 3 रेलवे लाइनें, यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में हैं शामिल

फोर्ड मोटर्स: भारतीय बाजार में एंडेवर की वापसी की तैयारी में फोर्ड, जल्द ही नई जनरेशन फॉर्च्यूनर की भी होगी एंट्री

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -