पन्ना एसिड अटैक मामले को नरोत्तम मिश्रा ने बताया हृदय विदारक
पन्ना एसिड अटैक मामले को नरोत्तम मिश्रा ने बताया हृदय विदारक
Share:

पन्ना: पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के बराहो गांव में दो युवकों ने एक किशोरी पर एसिड अटैक किया और इस घटना से लड़की की दोनों आंखें जल गई है। अब इस समय किशोरी पन्ना जिला चिकित्सालय में भर्ती है। वहीं अब इस मामले पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। हाल ही में उन्होंने इस घटना को हृदय विदारक बताया है। जी दरअसल उन्होंने अपने बयान में कहा, 'पन्ना के अंदर जो घटना हुई है वो हृदय विदारक घटना है। जो भी प्रयास किए गए वो घृणित प्रयास थे। चूंकि वो विषय किसी के परिवार की बिटिया चली गई थी और वो उसकी सहेली थी, इसलिए था। दोनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।'

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 'पीड़िता की आंख अंदर से जख्मी नहीं हुए है। आंखों की रोशनी बनी हुई है और उसका चित्रकूट के नेत्र अस्पताल में इलाज चल रहा है। चित्रकूट के नेत्र अस्पताल में पीड़िता को अगले 24 घंटे तक ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया है। अपराधी पकड़े गए हैं। सख्त करवाई की जा रही है।' क्या है मामला- जी दरअसल पन्ना के पवई थाना क्षेत्र स्थित बराहो गांव में दो युवकों ने एक किशोरी पर एसिड फेंक दिया था। वहीं इस दौरान एसिड से युवती की आंखे झुलस गई. जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला वैसे ही हड़कंप मच गया। वहीं दूसरी तरफ एसपी कलेक्टर से लेकर तमाम अधिकारी पीड़िता से मिलने पहुंचे।

इस पूरे मामले में पन्ना पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है पन्ना जिला मुख्यालय की सड़कों पर पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला गया है। वहीं घायल युवती का कहना है कि, 'गांव के ही दो लोग उसे पकड़ कर ले गए और उससे उसके बारे में पूछताछ करने लगे। युवती ने इनकार किया, तो उसके साथ बदसलूकी की और बुरी नीयत से छेड़खानी करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसकी आंखों में एसिड डाल दिया।'

प्रियंका ने शेयर की कार सेल्फी, पति ने किया खास कमेंट

वोडाफोन आईडिया के लिए 'संजीवनी' बना मोदी सरकार का ये फैसला, अब कंपनी नहीं बेचेगी अपनी सम्पत्तियाँ

Fact Check: 'बोल न आंटी आऊं क्या' गाने वाले 'ओपी मिश्रा' ने रद्द करा दिया न्यूज़ीलैंड का पाक दौरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -