व्हाइट फंगस के कारण महिला की आंत में हो गया छेद, दिल्ली में मिला 'दुनिया' का पहला ऐसा केस
व्हाइट फंगस के कारण महिला की आंत में हो गया छेद, दिल्ली में मिला 'दुनिया' का पहला ऐसा केस
Share:

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच देश में ब्लैक और व्हाइट फंगस भी कहर बरपा रहे हैं. राजधानी दिल्ली में व्हाइट फंगस का एक मामला प्रकाश में आया है, जिसमें फंगस की वजह से एक महिला की आंतों में छेद हो गए. व्हाइट फंगस की वजह से शरीर को हुए इस तरह के नुकसान का ये दुनिया में पहला मामला है. 

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल द्वारा इस केस के बारे में जानकारी दी गई है. अस्पताल के अनुसार, 49 वर्षीय एक महिला 13 मई 2021 को सर गंगा राम अस्पताल के इमरजेंसी में लाई गई थीं. तब उसके पेट में असहनीय दर्द था एवं उल्टियों के साथ उन्हें कब्ज़ की भी समस्या थी. महिला कैंसर से पीड़ित थी और कुछ समय पहले ही उसकी कीमोथेरेपी भी हुई थी. जब अस्पताल में उसका सीटी स्कैन किया गया, तो आंतों में छेद होने के बारे में पता लगा. अस्पताल में चार घंटे लम्बी सर्जरी के बाद महिला की फ़ूड पाइप, छोटी आंत एवं बड़ी आंत में हुए छेदों को बंद कर दिया एवं द्रव्य लीक को रोक दिया गया. 

अस्पताल के डॉ. अनिल अरोड़ा के अनुसार, "आंत से निकाले गए टुकड़ों की बायोप्सी से हमें पता चला कि आंतों में व्हाइट फंगस है, जिसने आंतों के भीतर खतरनाक फोड़ेनुमा घाव कर दिए थे, जिसके कारण से खाने की पाइप से लेकर छोटी आंत एवं बड़ी आंत में छेद हो गए थे. डॉ. अरोड़ा के अनुसार, स्टेरॉयइड के उपयोग के बाद ब्लैक फंगस के द्वारा आंत में छेद होने के कुछ केस हाल ही में सामने आए हैं. किन्तु व्हाइट फंगस द्वारा कोरोना संक्रमण के बाद खाने की नली, छोटी आंत एवं बड़ी आंत में छेद करने का यह केस पूरी दुनिया में पहला है. 

मार्च तिमाही में BPCL का धमाकेदार प्रदर्शन, एक्सपर्ट्स के अनुमान से 7 गुना अधिक कमाया मुनाफा

चौथी तिमाही में उच्च शुद्ध लाभ दर्ज करने के बावजूद बर्जर पेंट्स के शेयर में आई गिरावट

फाइजर के शेयरों में गिरावट के बाद 100 करोड़ रुपये रह गया चौथी तिमाही का मुनाफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -