Review :सस्पेंस से भरी है राजकुमार की फिल्म हिट द फर्स्ट केस, देखकर सहम उठेंगे आप
Review :सस्पेंस से भरी है राजकुमार की फिल्म हिट द फर्स्ट केस, देखकर सहम उठेंगे आप
Share:

फिल्म: हिटः द फर्स्ट केस (Hit The First Case)
निर्देशक : डॉ. सैलेश कौलानु (Sailesh Kolanu)
एक्टर: राजकुमार राव (Rajkummar Rao), सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra)
रेटिंग : 4/5

क्या है कहानी- फिल्म की कहानी विक्रम नाम के एक पुलिस ऑफिसर (Rajkummar Rao) की होती है। जी हाँ और उसके अतीत में एक ऐसा हादसा हो जाता है जिसे वह चाह कर भी भूल नहीं पा रहा। धीरे-धीरे इस हादसे का असर उसके काम पर पड़ने लगता है। वहीं आगे देखते ही देखते उसे पैनिक अटैक आने लगते हैं। विक्रम की ऐसी हालत देख उनकी डॉक्टर उन्हें बार-बार जॉब छोड़ने की सलाह देती हैं। जी दरअसल डॉक्टर उसे समझाती हैं कि वह बीमार है, अगर वह काम पर गया तो उसकी हालात और भी ज्यादा खराब हो सकती है। हालाँकि विक्रम डॉक्टर की बात मानने से साफ इनकार कर देता है और वह कहता है कि अगर वो यह नौकरी छोड़ देगा तो पागल हो जाएगा। ऐसे में डॉक्टर विक्रम की गर्लफ्रेंड नेहा (Sanya Malhotra) से उन्हें समझाने को कहती हैं। लेकिन विक्रम अपनी जिद पर अड़ा रहता है। ऐसे में नेहा विक्रम को अपने साथ 1 महीने की छुट्टियों पर जाने की जिद करती है। इन सभी के बीच विक्रम के साथ कुछ ऐसा होता है जो उसे बुरी तरह से झकझोर कर रख देता है। जी दरअसल उसे पता चलता है कि उसकी गर्लफ्रेंड का अपहरण हो गया है। इसके साथ उसके पास एक और केस आता है जिसमें एक और जवान लड़की का अपहरण हो जाता है। इन दोनों केस की गुत्थी सुलझाने के दौरान उसे यह पता चलता है कि यह काम किसी एक इंसान का ही है। इसके बाद आता है कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट, जिसके बारे में किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। वैसे आगे की कहानी आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

अभिनय- राजकुमार राव ने एक्टिंग हमेशा के जैसे बेहतरीन है। उन्होंने अपने रंग को अच्छे तरीके से बड़े पर्दे पर दिखाया हैं और अब वो एक अलग अंदाज में दर्शकों के सामने आ रहे हैं। सेंसिब्लिटी और लॉजिक के साथ राजकुमार राव ने एक बार फिर अपनी परफॉर्मेंस से फिल्म में जान डाल दी है। दूसरी तरफ सान्या मल्होत्रा ने भी अच्छा काम किया है।

डायरेक्शन- फिल्म को डॉ। सैलेश कौलानु ने डायरेक्टर किया है, जिन्होंने वाकई में काबिले तारीफ काम किया है। इस फिल्म में दो लड़की का अपहरण इतनी चालाकी से किया गया है कि आखिर तक आप इस बात का पता लगा नहीं पाएंगे कि असली अपराधी कौन है। फिल्म में पुलिस की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ती है, कई और रहस्य खुलते हैं। फिल्म आपको आखिरी तक बांधे रखेगी और हमे यकीन है आप फिल्म छोड़कर जाना नहीं चाहेंगे।

देखना चाहिए या नहीं - अगर आपको सस्पेंस पसंद है तो यह फिल्म आपका दिल जीत लेगी।

'सच्चाई ग्रे नहीं होती', ब्रेकअप की खबरों के बीच बोलीं शमिता शेट्टी

'सुष्मिता सेन तुम्हें पैसे के लिए डेट कर रही है', जानिए ललित मोदी को किसने कही ये बात

सुष्मिता-रोहमन के ब्रेकअप पर ख़ुशी से झूम उठे थे ललित मोदी, किया था ये काम!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -