स्टेट लेवल के क्रिकेटर रह चुके हैं टीवी एक्टर करण वाही
स्टेट लेवल के क्रिकेटर रह चुके हैं टीवी एक्टर करण वाही
Share:

टीवी के जाने माने एक्टर करण वाही पंजाब के मोहाली में पैदा हुए हैं। करण वाही आज  अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं उनकी परवरिश दिल्ली में हुई है।वहीं किस्मत बाद में उनको खींचकर मुंबई ले गई जहां पर उनको टीवी जगत में काम करने का मौका मिला। वहीं अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको करण वाही से जुड़ी ऐसी ही कुछ मजेदार जानकारियां देने वाले हैं जिनसे आप आनजान होंगे।करण वाही ने बीबीए की पढ़ाई की है। इसके साथ ही पढ़ाई करने के दौरान ही करण वाही को टीवी में काम करने का मौका मिल गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करण वाही स्टेट लेवल के क्रिकेटर रह चुके हैं। बचपन से ही करण वाही को क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था। आज भी करण वाही का ये प्यार कहीं न कहीं जिंदा है। 

तभी तो कई बार करण वाही मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंच जाते हैं।स्टेट लेवल में क्रिकेट खेलने के दौरान करण वाही की मुलाकात विराट कोहली से हुई थी।वहीं  करण वाही ने विराट के साथ भी कई मैच खेले हैं। वहीं एक इंटरव्यू में करण वाही ने इस बात का खुलासा किया था कि वह बहुत ज्यादा गुस्सैल हैं। इसके साथ ही छोटी छोटी बातों पर उनको बहुत जल्द ही गुस्सा आ जाता है। वहीं पहले जब करण वाही मुंबई आए तो उनके ये शहर कुछ खास पसंद नहीं आया था लेकिन समय बीतने के साथ उनकी ये सोच बदल गई। वहीं अब तो वह मुंबई को छोड़कर कहीं भी जाने के लिए तैयार नहीं होते हैं। करण सिंह ग्रोवर और रित्विक धनजानी, करण वाही के पक्के दोस्त हैं।

वहीं अक्सर करण वाही को अपने इन दोनों दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही करण सिंह ग्रोवर ने तो करण वाही के साथ सीरियल 'दिल मिल गए' में भी काम किया है।आपकी जानकरी के लिए बता दें की  हैरानी होगी कि करण वाही को उनके दोस्त जिनी के नाम से बुलाते हैं। जिनी, करण वाही का निक नेम है। वहीं करण वाही अपने फैंस के चहेते हैं। खुद करण वाही ने एक बार इस बात का खुलासा किया था कि उनका घर फैंस के दिए तोहफों से भरा हुआ है। वहीं बीते कुछ समय से करण वाही अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर करण वाही ने इस बात का ऐलान किया था कि वह उदिति सिंह नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -