होटल के कमरे में 2 मुस्लिम लड़को के साथ पकड़ी गई हिन्दू लड़की, ‘बजरंग दल’ ने की जमकर पिटाई और फिर...
होटल के कमरे में 2 मुस्लिम लड़को के साथ पकड़ी गई हिन्दू लड़की, ‘बजरंग दल’ ने की जमकर पिटाई और फिर...
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ शुक्रवार (3 नवंबर, 2023) देर रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दो मुस्लिम लड़कों को हिन्दू युवती के साथ पकड़ा। तत्पश्चात, होटल में जमकर हंगामा खड़ा हो गया। इतना ही नहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों मुस्लिम युवकों को होटल से नीचे लाकर बीच सड़क पर खूब पीटा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

वहीं, बजरंग दल की शिकायत के पश्चात् पुलिस ने दोनों अपराधियों को 151 के तहत जेल भेज दिया है। वहीं लड़की को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। भोपाल पुलिस अब इस मामले की तहकीकात में जुट गई है। दरअसल, मामला भोपाल के MP नगर का है। सोशल मीडिया पर जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है। इस मामले में देर रात बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक प्राइवेट होटल के कमरे से दो मुस्लिम युवकों को हिन्दू लड़की के साथ पकड़ा। पूछताछ करने पर दोनों मुस्लिम युवकों ने कार्यकर्ताओं के साथ बहस करना आरम्भ कर दिया जिसके पश्चात् आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों को बीच सड़क पर जमकर पीटा।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों को बजरंग दल कार्यकर्ता लात-घूँसों से पीट रहे है, तो वहीं, लड़की दोनों मुस्लिम युवकों को बचाने का प्रयास कर रही है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दोनों की पिटाई के पश्चात् पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, MP नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह गुर्जर ने भी इस बात की पुष्टि की कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में शिकायत की थी कि दो मुस्लिम युवक हिन्दू लड़की के साथ होटल के पास घूम रहे हैं। वहीं, मामले की शिकायत के पश्चात् MP नगर पुलिस ने दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एक युवक भोपाल का रहने वाला है तो दूसरा विदिशा जिले का है। वहीं, हिन्दू लड़की ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं की है। 

'मुखबिरी की सजा मौत..', 10 महीनों में नक्सलियों ने 27 ग्रामीणों को मार डाला, क्या छत्तीसगढ़ में 'नागरिक सुरक्षा' चुनावी मुद्दा नहीं ?

दिल्ली में शुरू हो सकता है प्रतिबंधों का नया दौर, प्रदूषण पर आज केजरीवाल की हाई लेवल मीटिंग

गुरुद्वारों पर विवादित टिप्पणी करने वाले नेता संदीप दायमा को भाजपा ने पार्टी से निकाला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -