एक बार फिर फैंस का दिल जीत गई हिना खान, किया ऐसा काम की हर कोई कर रहा है तारीफ
एक बार फिर फैंस का दिल जीत गई हिना खान, किया ऐसा काम की हर कोई कर रहा है तारीफ
Share:

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री हिना खान को आज मुंबई में देखा गया। अभिनेत्री ने व्हाइट कलर के 'घरारा' के साथ येलो कलर की 'चिकनकरी कुर्ती' पहनी हुई थी। हिना ने अपने लुक को ईयररिंग्स तथा स्ट्रेट बालों से पूरा किया। अभिनेत्री हमेशा की भाँती बहुत सुन्दर नजर आ रही थीं। उनका लुक प्रशंसकों को भी बहुत पसंद आया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हिना ने की महिला की सहायता:- 
जैसे ही हिना खान ने शटरबग्स के लिए पोज दिए, उनका वेलकम एक महिला तथा उनके दो बच्चों ने किया। महिला ने हिना से सहायता मांगी तथा हिना ने तत्काल उसे कुछ पैसे देकर सहायता की। उन्होंने महिला से अपने मैनेजर से अपने घर का पता लेने तथा उनसे आकर मिलने को बोला। हिना ने साथ ही यह कहा कि वे उस महिला और बच्चे की आवश्यक चीजों का खर्च उठाएंगी। महिला को हिना का यह व्यवहार बहुत ही जबरदस्त लगा तथा वे महिला हिना के पैर छूने के लिए झुक गई, मगर हिना ने उन्हें रोक दिया तथा जाते वक़्त उन्होंने महिला से अपने पिता की आत्मा के लिए कामना करने के लिए कहा।

हिना खान के पिता असलम खान का 20 अप्रैल को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। जब यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई तब एक्ट्रेस कश्मीर में शाहीर शेख के साथ अपने गीत 'बारिश' की शूटिंग कर रही थीं। हिना उसी समय मुंबई पहुंचीं तथा सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया। आहिस्ता-आहिस्ता, एक्ट्रेस ने बाहर कदम रखना आरम्भ कर दिया है तथा काम पर लौट गई हैं। 

लंबे समय के बाद अपने पति अभिनय से मिली रुबीना दिलैक, वीडियो शेयर कर जताई ख़ुशी

राहुल-दिशा की शादी की खबर सुनकर ख़ुशी से झूमे अली गोनी, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

प्रेग्नेंट चारू असोपा ने शेयर की जबरदस्त तस्वीर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते आई नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -