किसके जैसी दिखती है विरूष्का की बेटी, भावना कोहली ढिंगरा ने खोला राज
किसके जैसी दिखती है विरूष्का की बेटी, भावना कोहली ढिंगरा ने खोला राज
Share:

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका अब तक नजर नहीं आईं हैं लेकिन फिर भी वह पॉपुलर स्टारकिड बन चुकीं हैं। वामिका की एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब हैं लेकिन अनुष्का ने आज तक अपनी बेटी का चेहरा किसी को नहीं दिखाया है। वैसे अब तक वामिका की कई तस्वीरें सामने आई हैं लेकिन किसी भी तस्वीर में उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है। अब इन सभी के बीच फैंस ने विराट कोहली की बहन भावना से वामिका को लेकर एक सवाल पूछ डाला है। जी दरअसल हाल ही में विराट की बहन भावना कोहली ढिंगरा ने इंस्टा पर ask me anything सेशन किया।

इस दौरान एक शख्स ने उनसे सवाल पूछा- ''क्या आप वामिका से मिली हैं। वो विराट और अनुष्का में से किसकी तरह दिखती है।'' यह देखकर भावना ने जवाब देते हुए लिखा- ''हां, हम वामिका से मिले हैं, वो एक एंजेल है।'' यह बताने के बाद उन्होंने इस बात को सस्पेंस ही रखा कि वामिका किसकी तरह दिखती हैं। वही एक दूसरे शख्स ने भावना से सवाल किया कि ''वे अपनी भाभी चेतना और अनुष्का शर्मा के बारे में कुछ बताएं।'' इसके जवाब में भावना ने कहा- ''वे दोनों अद्भुत हैं, मैं उन्हें प्यार करती हूं।''

बात करें वामिका की तो उन्हें पिछले दिनों अनुष्का शर्मा की गोद में स्पॉट किया गया है। जी दरअसल अनुष्का विराट इंग्लैंड के लिए निकल रहे थे उसी दौरान वामिका को सीने से लगाए अनुष्का नजर आई थीं। उस दौरान भी अनुष्का ने बेटी का चेहरा छुपाया हुआ था। हालाँकि उस समय वामिका की हल्की सी झलक कैमरे में कैद हो गई थी।

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट, केजरीवाल बोले- युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी

10 दिन की बच्ची के दिल में निकला छेद, सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ

आपको लखपति बना सकता है 50 पैसे का ये सिक्का, जानिए पूरी डिटेल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -