आपको लखपति बना सकता है 50 पैसे का ये सिक्का, जानिए पूरी डिटेल
आपको लखपति बना सकता है 50 पैसे का ये सिक्का, जानिए पूरी डिटेल
Share:

नई दिल्ली: पुराने नोट और सिक्के आज कल आपको लाखों रुपए दिला सकते हैं। यदि आपको पुराने सिक्कों को इकट्ठा करने की आदत है तो यह अच्छी बात है। कई दफा ऐसा भी होता है कि पुराने सिक्कों की बिक्री लाखों और करोड़ों में हो जाती है। कई संगठन इनके लाखों रुपये देने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे में यह खबर उनके लिए काफी मायने रखती है, जो पुराने सिक्कों को सहेजकर अपने पास रखते हैं। इस बीच खबर आई है कि 50 पैसे का सिक्का आपको लखपति बना सकता है।

बता दें कि 25-50 पैसे का प्रचलन 2011 में खत्म हो गया था। सरकार द्वारा इनका चलन बंद करने से पहले ही लोग इसका इस्तेमाल करना बंद कर चुके थे, किन्तु अब ये बेकार सिक्का ही अब आपको लखपति बना सकता है। 50 पैसे का स्टील का ये सिक्का मशहूर साइट olx पर 1 लाख रुपये में बिक रहा है। तो अगर आपके पास 50 पैसे का सिक्का है, तो इसे बेचकर आप भी एक ही झटके में लखपति बन सकते हैं। ये सिक्का साल 2011 में बना हुआ है। ये उसी वर्ष का सिक्का है जब 25 पैसे पर रोक लगा दी गई थी।

दरअसल, olx जैसी साइट आपको बतौर विक्रेता ज्वाइन करने का विकल्प देती है। आपको इस पर सेलर के तौर पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद आप इस पर अपने पास मौजूद कॉइन की फोटो अपलोड कीजिये और इसे सेल पर लगा दीजिए। पुराने सिक्कों या नोटों की नीलामी के लिए आप OLX पर चेक कर सकते हैं। यहां इस प्रकार के पुराने नोट बिक रहे हैं। यहां आपको अपनी लॉग इन ID बनानी होगी, जहां नीलामी के लिए आपको अपने पास रखे नोट की तस्वीर शेयर करनी होगी।

श्रीगंगानगर में फ्यूल की डबल सेंचुरी, पेट्रोल 107, तो डीजल 100 रुपए लीटर

आज GST काउंसिल की बैठक का नेतृत्व करेंगे निर्मला सीतारमण, वैक्सीन पर घट सकता है टैक्स

झटका! मात्र 12 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया भारी उछाल, जानिए आज क्या है भाव

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -