VIDEO! यहाँ दुल्हन ने तोड़ी सदियों पुरानी परंपरा, देखने को उमड़ी लोगों की भीड़
VIDEO! यहाँ दुल्हन ने तोड़ी सदियों पुरानी परंपरा, देखने को उमड़ी लोगों की भीड़
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक शादी के बहुत चर्चे हैं। इस शादी में दूल्हे के बजाय बग्गी पर सेहरा बांधकर दुल्हन ने घुड़चढ़ी की रस्म निभाई। इस के चलते दुल्हन को देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। उधम सिंह नगर के काशीपुर में रहने वाले केपी सिंह के बेटे दुष्यंत चौधरी का रिश्ता यूपी के मुजफ्फरनगर मौजूद खतौली भैंसी गांव रहने वाले पिंटू चौधरी की बेटी सिमरन चौधरी (25 वर्षीय) के साथ तय हुआ। दुष्यंत पेशे से पेट्रोलियम इंजीनियर है, जबकि बीटेक कर चुकी सिमरन वर्तमान में दुबई में एक कंपनी में नौकरी करती है।

27 नवंबर को खतौली की जगत कॉलोनी स्थित घर पर घुड़चढ़ी की रस्म हुई। इसमें वह बग्गी पर सवार हुई। इसके चलते रिश्तेदारों ने खूब डांस किया। सिमरन ने इसके चलते बारात में शाही अंदाज में एंट्री ली। बग्गी पर सवार सिमरन ने दूल्हे की भांति सज-धजकर पगड़ी पहनी तथा शादी की रस्म के लिए गई। तत्पश्चात, 28 नवंबर को दुष्यंत परिजनों एवं रिश्तेदारों के साथ खतौली पहुंचे। यहां शादी कार्यक्रम के पश्चात् सिमरन की विदाई हुई और वो काशीपुर आईं।

सिमरन ने बताया कि समाज में एक संदेश देने के मकसद से उन्होंने ये सब किया गया है। समाज में शादी की सभी रस्में लड़के एवं लड़की दोनों ओर निभाई जाती हैं। जबकि, घुड़चढ़ी की रस्म सिर्फ वर पक्ष के द्वारा लड़के को घोड़ी पर बैठाकर निभाई जाती है। उन्होंने कहा कि समाज में लड़कियां प्रत्येक क्षेत्र में लड़कों से कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती हैं। इसीलिए लड़की को लड़के के बराबर तवज्जो देते हुए इस प्रथा का आयोजन किया गया। बता दें कि दुल्हन के इस कदम की उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में भी बहुत चर्चा हो रही है।

सत्येंद्र जैन ने जमकर उड़ाई जेल के नियमों की धज्जियाँ, अफसरों से थी मिलीभगत- रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

'जुबान काबू में रखें मुस्लिम कट्टरपंथी...', लव जिहाद-धर्मांतरण के खिलाफ VHP ने चलाया अभियान

Digital Rupee से पहले दिन ही हुआ इतने करोड़ का लेन-देन, लोग भी हो गए हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -