सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मांगा समय, कैबिनेट विस्तार का समय नजदीक
सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मांगा समय, कैबिनेट विस्तार का समय नजदीक
Share:

झारखंड सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की खबरे काफी समय से आ रही है. सीएम हेमंत सोरेन जल्द ही इस मामले में कोई फैसला कर सकते है. माना जा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन 24 जनवरी को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं| इस बाबत सीएम ने राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू से मिलने का समय मांगा है| कहा जा रहा है कि इस दिन हेमंत कैबिनेट का विस्तार होगा। कांग्रेस और झामुमो के कुल 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी|

गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे कई रैलियां, भाजपा के चुनाव प्रचार में तड़का लगाएंगी हरयाणवी डांसर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसी दिन सुबह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय राजभवन से मांगा है। उनके इस कदम के बाद उम्मीद की जा रही है कि झारखंड में राज्य मंत्री परिषद का विस्तार 24 जनवरी को हो सकता है।  इस मुलाकात के क्रम में वे नए मंत्रियों के नाम राज्यपाल को सौंप सकते हैं। चर्चा है कि इसी दिन शाम में राजभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण भी हो सकता है। मंत्रियों की संख्या और विभागों को लेकर भी बातें फाइनल हो चुकी हैं। 

दुनिया के लिए खतरा बना कोरोनावायरस, चीन में अब तक 17 की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री पद के बंटवारे पर लगभग सहमति बन चुकी है। बताया जाता है कि कांग्रेस को मंत्रियों के तीन पद और मिल सकते हैं। इसके साथ कांग्रेस के पांच मंत्री हो जाएंगे। झामुमो के खाते में मंत्रियों के कुल पांच पद मिले हैं। राजद को एक पद पहले से ही दे दिया गया है। कांग्रेस कोटे से राजेन्द्र सिंह, दीपिका पांडेय तथा बन्ना गुप्ता को मंत्री बनाने की चर्चा है।झामुमो से स्टीफन मरांडी, चम्पई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, दीपक बिरुआ तथा मथुरा महतो के नाम की चर्चा है। हालांकि अंतिम समय में कुछ नाम बदल भी सकते हैं।

माकपा नेता सीताराम येचुरी का ऐलान, कहा- नहीं देंगे NPR और NRC का जवाब

मध्य प्रदेश : मंत्री कमलेश्वर पटेल ने दिखाया अपना असली चेहरा, पैरों में गिरी महिला को किया अपमानित

राष्ट्रपति ने दिया आदेश, कहा- युद्ध में मारे गए लोगों की होगी जांच

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -