MP: बारिश के साथ गिरने लगी बिजली, 48 घंटों में 6 लोगों की मौत
MP: बारिश के साथ गिरने लगी बिजली, 48 घंटों में 6 लोगों की मौत
Share:

पन्ना: मध्यप्रदेश में अब मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और हर दिन रिमझिम-रिमझिम बारिश तो कहीं तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते अब हादसे भी बढ़ गए हैं। हाल ही में मिली जानकारी के तहत मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में बीते 48 घंटों के दौरान बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। जी हाँ, बीते 48 घंटों के दौरान पन्ना जिले के उरैहा, पिपरिया दौन, चौमुखा और सिमराखुर्द सहित पांच गांवों में बिजली गिरने की घटनाएं होने के चलते लोगों की मौत हो गईं हैं। बताया जा रहा है उरेहा में दो महिलाओं की खेत में धान रोपते समय बिजली गिरने का शिकार हो गईं और उनकी मौत हो गई।

वहीँ बाकी के 11 अन्य लोग घायल हुए है। इसी के साथ पन्ना के पिपरिया दौन, चौमुखा और सिमरखुर्द सहित चार गांवों में एक-एक शख्स की मौत हुई है और यहां पर 7 लोगों के घायल होने की सूचना है। इतनी अधिक मौते वह भी बिजली गिरने से हैरान करने वाली हैं। इस बारे में खबर लगते ही पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा और एसपी धर्मराज मीना ने मौके का दौरा किया और घायलों का हालचाल जाना। बातचीत में पन्ना कलेक्टर ने कहा कि घायलों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है।

प्रशासन ने यह भी ऐलान किया है कि मृतकों के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 5-5 हजार रुपए की राशि तत्काल उपलब्ध करा दी जाए। आने वाले सोमवार तक प्रशासन से 4 लाख रुपए की राहत राशि मृतकों के परिजनों को उपलब्ध करवा देंगे। आप सभी जानते ही होंगे कि जुलाई की शुरुआत में ही राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में बिजली गिरने से बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हुई थी और इस बारे में जानने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया था।

आज से शुरू हो रहा है सावन, जानिए आज का पंचांग

कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दौरे पर जाएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकार की हत्या मामले में 2 और गिरफ्तार, अब तक 7 अरेस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -