सिक्किम में बादल फटने से भीषण बाढ़ ने मचाई तबाही, 23 जवान लापता
सिक्किम में बादल फटने से भीषण बाढ़ ने मचाई तबाही, 23 जवान लापता
Share:

उत्तरी सिक्किम: सिक्किम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ बादल फटने से आई बाढ़ ने भीषण तबाही मचा दी है। कहा जा रहा है कि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। तत्पश्चात, एक बांध का पानी छोड़े जाने पर नदी का जलस्तर और बढ़ गया। तत्पश्चात, कई क्षेत्रों में पानी भर गया। कई पुल बह गए और सड़कें बह गईं। इसके चलते कई सैन्य प्रतिष्ठान भी चपेट में आ गए। सेना के 23 जवानों के भी लापता होने की खबर है। इन सैनिकों की तलाश में सर्च ऑपरेशन आरम्भ हो गया है। 

कहा जा रहा है कि बाढ़ के बाद चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे के क्षेत्रों में भी 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके चलते सिंगतम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन डूब गए। इसके अतिरिक्त 23 सैन्य जवानों के भी लापता होने की खबर है। सिक्किम के कई क्षेत्रों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है।

सिक्किम में तीस्ता नदी का जल स्तर बढ़ने के चलते हाई अलर्ट जारी किया गया है। तीस्ता नदी में आई बाढ़ के चलते सिक्किम में सिंगथम फुटब्रिज भी ढह गया। जलपाईगुड़ी प्रशासन ने तीस्ता नदी के निचले इलाकों को खाली कराना आरम्भ कर दिया है। सभी को सतर्क रहने और नदी के किनारे यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। बंगाल को सिक्किम से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 10 का कुछ हिस्सा पूरी तरह बह गया। 

काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की हुई मौत, CM योगी ने जताया शोक

'कांग्रेस से एक सड़क नहीं बनती थी, हमने सड़कों का जाल बिछा दिया', जनता से बोले CM शिवराज

'NDA में आना चाहते थे KCR, हमने किया रिजेक्ट', PM मोदी ने किया चौंकाने वाला दावा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -