मौलवियों की तरह अब पुजारियों को भी आर्थिक मदद देगी सरकार, हरियाणा बना देश का पहला ऐसा राज्य
मौलवियों की तरह अब पुजारियों को भी आर्थिक मदद देगी सरकार, हरियाणा बना देश का पहला ऐसा राज्य
Share:

चंडीगढ़: मौलवियों की तर्ज पर अब हरियाणा के पुजारियों को भी सरकारी सहायता मिलेगी। इससे वह ना सिर्फ आत्मनिर्भर हो सकेंगे, बल्कि हिन्दू संस्कृतियों के संवर्द्धन में अपना अमूल्य योगदान दे सकेंगे। विश्व हिन्दू परिषद (VHP) ने हरियाणा की मनोहरलाल खट्टर सरकार के इस पहल का स्वागत किया है। VHP ने कहा कि परिषद पहले से ही पुजारियों को अनेक प्रकार के कार्यक्रमों के जरिए आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है।

पूरे देश में परिषद की तरफ से पुजारियों को प्रशिक्षण देने का काम चल रहा है। इसका उद्देश्य यही है कि पुजारी सिर्फ दक्षिणा के भरोसे ना रहें। बल्कि आत्मनिर्भर होकर हिन्दू संस्कृति का पोषण करें। विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ। सुरेंद्र जैन ने कहा है कि पुरोहितों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ी पहल की है। बल्कि देश में हरियाणा इस तरह की पहल करने वाला पहला सूबा बन गया है।

उन्होंने बताया कि पुजारी पुरोहितों के लिए सीएम मनोहर लाल ने कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा की है। यह एक ऐतिहासिक कदम है। डॉ सुरेंद्र जैन ने बताया कि पूरे देश में एक तरफ जहां मौलवियों की जेब भरने के लिए सरकारी खजाने को लुटाने की होड़ मची हुई हो, वहां पुजारी पुरोहितों के कल्याण की चिंता करने वाले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बाकी राज्यों के लिए आदर्श प्रस्तुत किया है।

भूपेंद्र पटेल की ताजपोशी, साथ में 16 मंत्रियों ने भी ली शपथ, मोदी-शाह रहे मौजूद

महाराष्ट्र: पिकनिक मनाकर लौट रहे 48 छात्रों से भरी बस पलटी, 2 की मौत, कई गंभीर

पंजाब: पुलिस थाने पर हमला करने वाले आरोपियों को कानूनी मदद देगा आतंकी संगठन SFJ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -