किसानों के समर्थन में उतरा दुल्हन लेने जा रहा दूल्हा, लाखों की मर्सिडीज को मारी ठोकर
किसानों के समर्थन में उतरा दुल्हन लेने जा रहा दूल्हा, लाखों की मर्सिडीज को मारी ठोकर
Share:

नई दिल्ली: इस समय पूरे देश में किसानों का जबरदस्त आंदोलन चल रहा है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब हरियाणा के किसान सड़कों पर उतर आए हैं और उन्होंने दिल्ली को चारों तरफ से घेर लिया है। किसानों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द इन तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। जैसे जैसे दिन बढ़ते जा रहे हैं किसानों को दूसरे लोगों का भी साथ मिलता जा रहा है।  ऐसा ही एक वाकया हरियाणा से सामने आया है।  

दरअसल, यहां एक दूल्हा अपनी शादी के समय किसान आंदोलन का समर्थन कर सुर्ख़ियों में आ गया है। दरअसल, दूल्हा जब अपनी दुल्हन को लेने के लिए बारात लेकर निकला तो जैसे सामान्य तौर पर दूल्हे कार से जाते हैं, वैसा कुछ इस दूल्हे ने नहीं किया क्योंकि उसे अपने तरीके से किसान आंदोलन के पक्ष में अपना समर्थन जाहिर करना था। बता दें कि, दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने तो मर्सिडीज गाड़ी से जाने वाला था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। 

दूल्हे ने किसान आंदोलन के पक्ष में अपना समर्थन प्रकट करते हुए मर्सिडीज गाड़ी की जगह ट्रैक्टर पर सवार होकर जाना पसंद किया। दूल्हे ने कहा कि, “किसान इस देश की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।  सरकार को किसानों की बात को ध्यान से सुनना चाहिए।  हम शहर में रहने भले ही जा रहे हैं, मगर हमारी जड़ें कृषि ही हैं। ऐसा कर हम यह संदेश देना चाहते हैं कि किसानों को जनता का समर्थन हासिल है। 

सेबी ने बैंक को फ्रीज करने का दिया आदेश

निफ्टी ने दर्ज किया पांचवां सीधा साप्ताहिक लाभ

तटीय गुजरात पावर ने बैंक को चुकाए रु.1550-करोड़ रूपए का ऋण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -