हरियाणा : जल्द भाजपा को मिलेगा नया प्रदेशाध्यक्ष, चुनाव के लिए पार्टी ने अपनाया खास तरीका
हरियाणा : जल्द भाजपा को मिलेगा नया प्रदेशाध्यक्ष, चुनाव के लिए पार्टी ने अपनाया खास तरीका
Share:

हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश प्रमुख का चयन सर्व सम्मति से होगा. बजट सत्र के बाद पार्टी को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल जाएगा. पार्टी हाईकमान सर्व सम्मति से सुझाए गए नाम पर अपनी मुहर 4 मार्च के बाद किसी भी समय लगा सकती है. वीरवार को यहां भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने पार्टी कोर ग्रुप और विधायकों के साथ एक-एक कर रायशुमारी की.

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों को दिया तोहफा, ऐसी जमीन वालों को मिलेगा मुआवजा

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस दौरान सबने अपनी-अपनी पसंद के नाम सुझाए. अधिकांश विधायकों दिग्गज नेताओं के नाम पर ही अपनी सहमति दी है. मुरलीधर राव सबके साथ हुई चर्चा और उसमें सामने आए सबसे मजबूत नामों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ साझा करेंगे. उसके बाद ही अंतिम निर्णय होगा. इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पसंद का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा.

निर्भया केस : फांसी से बचने के​ लिए दोषी विनय कुमार कर रहा ऐसी हरकत

इससे पहले दिल्ली में नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर सांसदों की राय जानी जा चुकी है. चंडीगढ़ में हरियाणा निवास में मुरलीधर की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु इत्यादि मौजूद रहे. मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अन्य सदस्यों ने भी बैठक में हिस्सा लिया.राव ने वर्तमान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की राय भी जानी है. दिल्ली विधानसभा चुनाव और बजट सत्र के कारण नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम के ऐलान को लेकर भाजपा पहले ही लेट हो चुकी है. अब हाईकमान चाहता है कि बिना किसी पचड़े के सर्व सम्मति से ही नए अध्यक्ष का नाम तय कर लिया जाए.

धार: पांच हज़ार वर्ष प्राचीन शिव मंदिर तक पहुँचने का अस्थाई पुल टूटा, दर्शन करने नहीं जा पा रहे श्रद्धालु

संघ प्रमुख मोहन भागवत का देखिये यह ख़ास अंदाज, पांच दिनों के प्रवास पर पहुंचे रांची

मास्टर डिग्री कोर्स के लिए भारतीय रेलवे और बर्मिंघम यूनिवर्सिटी ने मिलकर लिया यह बड़ा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -