डॉ. हर्षवर्धन से लेकर रमेश पोखरियाल तक कुल 10 मंत्रियों ने मोदी कैबिनेट को कहा अलविदा, देंखे पूरी सूची
डॉ. हर्षवर्धन से लेकर रमेश पोखरियाल तक कुल 10 मंत्रियों ने मोदी कैबिनेट को कहा अलविदा, देंखे पूरी सूची
Share:

केंद्रीय मंत्रीमंडल का बुधवार शाम 6 बजे विस्तार होना है। मोदी सरकार 2.0 के इस पहले बड़े विस्तार से पहले 6 से ज्यादा मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी जिन मंत्रियों के प्रदर्शन से प्रसन्न नहीं थे, उनको मंत्रीमंडल से बाहर का मार्ग दिखाया गया है। इनमें सबसे बड़ा नाम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का नाम है। कोरोना संकट में मोदी सरकार के प्रबंधन पर कई प्रकार के प्रश्न खड़े किए गए थे, स्वास्थ्य मंत्रालय हर किसी के निशाने पर था। ऐसे में डॉ। हर्षवर्धन की केंद्रीय मंत्रीमंडल से छुट्टी हो गई है। उनके अतिरिक्त शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, संतोष गंगवार जैसे बड़े नामों को भी केंद्रीय मंत्रीमंडल से बाहर का मार्ग बताया गया है।

मोदी मंत्रीमंडल से अबतक किन मंत्रियों की छुट्टी हो गई है, देखें सूचि-
•    डॉ. हर्षवर्धन (स्वास्थ्य मंत्री)
•    रमेश पोखरियाल निशंक (शिक्षा मंत्री)
•    संतोष गंगवार (श्रम मंत्री)
•    देबोश्री चौधरी (महिला राज्य मंत्री)
•    सदानंद गौड़ा (रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय)
•    संजय धोतरे (केंद्रीय राज्य मंत्री)
•    थावरचंद गहलोत (राज्यपाल बने)
•    प्रताप सारंगी (राज्य मंत्री)
•    रतनलाल कटारिया (राज्य मंत्री)
•    बाबुल सुप्रियो (राज्य मंत्री)

मोदी सरकार 2.0 का पहला बड़ा बदलाव:-
आपको बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये पहला परिवर्तन है। अगले वर्ष यूपी सहित कई महत्वपूर्ण राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में केंद्रीय मंत्रीमंडल के माध्यम से इन्हें साधने का प्रयास है। इसके अतिरिक्त जातीय, क्षेत्रीय समीकरण को साधने का प्रयास किया जा रहा है।

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय को फिर से खोलने की हो रही है तैयारी

कोरोना काल के बीच देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दिया इस्तीफा, कौन होगा नया हेल्थ मिनिस्टर ?

'यह कैबिनेट का नहीं, बल्कि सत्ता की भूख का विस्तार..', मोदी सरकार पर कांग्रेस का प्रहार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -