हार्दिक पटेल का अनशन : 11 वे दिन 20 किलो वजन घटा, यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा भी पहुंचे साथ देने
हार्दिक पटेल का अनशन : 11 वे दिन 20 किलो वजन घटा, यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा भी पहुंचे साथ देने
Share:

अहमदाबाद।  गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल द्वारा पटेलों के आरक्षण और किसानों की कर्जमाफी के लिए किये किये जा रहे अनशन को आज 12 दिन हो चुके है। कल रात हुए हेल्थ चेकअप में उनकी हालत काफी ख़राब बताई गई थी। इस दौरान उनका हौसला बढ़ाने के लिए यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे नेता भी पहुंच चुके है। 

अब अंतरिक्ष में भी होगी लिफ्ट


कल इस अनशन के 11 वे दिन भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हार्दिक पटेल से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान यशवंत सिन्हा ने जनता और संवाददाताओं से कहा कि पूरा देश हार्दिक के इस अनशन से हिल गया है लेकिन केंद्र और राज्य सरकार अभी तक सो ही रही है। उनके  इस बयान पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि हार्दिक के इस आंदोलन का सभी राजनीतिक दल समर्थन कर रहे हैं। गौरतलब है कि यशवंत सिन्हा ने इस साल अप्रैल में ही भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। यशवंत ने यह भी कहा है कि वे इस आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर तक ले कर जाएंगे। 

सुर्खियां: ये है देश और दुनिया की आज की सबसे बड़ी ख़बरें


गौरतलब है कि पिछले 12 दिनों से लगातार अनशन कर रहे हार्दिक पटेल की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। कल रात हुई उनकी मेडिकल  जाँच में यह बात पता चली कि इन 11 दिनों में उनका वजन 20 किलोग्राम घट चुका है। 

ख़बरें और भी 

SC/ST एक्ट: कल रहेगा भारत बंद, मध्य प्रदेश में लगी धारा 144

शिकागो में आयोजित होगी विश्व हिंदू कांग्रेस, RSS चीफ मोहन भागवत समेत 80 देशों के 2500 से ज्यादा नेता होंगे शामिल

दिग्विजय सिंह की केंद्र सरकार को खुली चुनौती, अगर नक्सलियों से संबंध है तो मुझे गिरफ्तार कर के दिखाए !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -