3 साल तक मोनाली ठाकुर ने छुपाई थी शादी की बात, खोल चुकीं हैं इंडस्ट्री के गंदे राज
3 साल तक मोनाली ठाकुर ने छुपाई थी शादी की बात, खोल चुकीं हैं इंडस्ट्री के गंदे राज
Share:

अपनी सुरीली आवाज से मोनाली ठाकुर ने कई लोगों के दिलों में जगह बनाए है। आज मोनाली का जन्मदिन है। आज मोनाली अपना 36वां जन्मदिन मना रहीं हैं। मोनाली ने अपनी आवाज से सभी का दिल जीता है और उनकी आवाज के लाखों दीवाने हैं। वैसे मोनाली उस समय सुर्ख़ियों में आईं थीं जब उन्होंने अपनी शादी के बारे में चौकाने वाला खुलासा किया था। जी दरअसल मोनाली ने साल 2017 मे शादी की थी और उन्होंने खुद शादी के 3 साल बाद बताया था कि उन्होंने साल 2017 में ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड माइक रिचर (Maik Richter) से शादी कर ली थी। शादी के बाद मोनाली ने 3 साल तक अपनी शादी को छुपाकर रखा और जब यह सामने आया कि वह शादीशुदा हैं तो हर कोई चौंक गया।

मोनाली ने स्विट्जरलैंड के मालिक माइक रिचर ने 2017 में शादी की थी। वहीं मोनलिस उस समय भी सुर्ख़ियों में आईं थीं जब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था - 'बहुत ज्यादा माफियागिरी हमारी म्यूजिक इंडस्ट्री में है। किसी को उसका क्रेडिट नहीं मिलता और यही वजह है कि मुझे ये इंडस्ट्री पसंद नहीं। मैं अब फिल्मों में गाना गाने के लिए कोशिश भी नहीं करती हूं। मैंने खुद अपने आप को इन सब से अलग कर लिया है। मैं अपनी मेंटल हेल्थ की फिक्र करती हूं।'

इसी के साथ उन्होंने कहा था- 'इंडस्ट्री के लोग चींटी की तरह प्रतिभाशाली लोगों को पीस देते हैं। और कुछ लोग हैं उन्हें प्रमोट करते रहते हैं। इंडस्ट्री में सब बहुत ज्यादा गंदा है। मुझे नहीं पता कि ये सब कब खत्म होगा मगर इसके लिए एक रिवोल्यूशन का होना जरूरी है। कोई अकेला इंसान नहीं कर सकता है। सभी म्यूजीशियन को अपनी मान न-मर्यादा का ख्याल रखते हुए ये सब जो चल रहा है इसका विरोध करना है।' उनके इस खुलासे के बाद कई लोगों ने उनका सपोर्ट किया था।

अब इस मशहूर फिल्म निर्माता को मिला UAE गोल्डन वीजा

CRPF के जवानों के साथ ईशा गुप्ता ने मनाई दिवाली

एक फकीर के कारण चमकी थी शाहरुख खान की किस्मत, आज तक 'बाबा' की तलाश कर रहे है किंग खान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -