माँ के जैसे एक्ट्रेस बनना चाहती थीं जाह्नवी कपूर लेकिन श्रीदेवी चाहती थी कुछ और
माँ के जैसे एक्ट्रेस बनना चाहती थीं जाह्नवी कपूर लेकिन श्रीदेवी चाहती थी कुछ और
Share:

बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली जान्हवी कपूर का आज जन्मदिन है। जान्हवी कपूर आज 25 साल की हो गईं हैं और उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। जान्हवी कपूर निर्माता बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी हैं। आपको तो पता ही होगा श्रीदेवी अपने समय की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक होने के साथ ही पहली फीमेल सुपरस्टार भी थीं।

जी हाँ, अपने दौर में उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई हिट फिल्में की और उनकी बेटी उन्हें ही देखकर बड़ी हुई थी। इसी के चलते जान्हवी कपूर भी बचपन से अपनी मां श्री देवी की तरह सुपर स्टार बनना चाहती थीं। हालाँकि श्रीदेवी ऐसा नहीं चाहती थीं। जी हाँ, जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने कभी भी अपनी बेटी के सपने को लेकर नहीं रोका लेकिन श्रीदेवी यह नहीं चाहती थीं की उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री में आए। बल्कि श्रीदेवी चाहती थीं कि उनकी बेटी जाह्नवी पढ़ाई पर ध्यान दे और डॉक्टर बने लेकिन ऐसा हो ना सका।

आप सभी को बता दें कि जान्हवी कपूर ने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म धड़क से डेब्यू किया था लेकिन उस समय उनकी मां श्रीदेवी जीवित नहीं थीं। जी दरअसल फिल्म रिलीज के पहले उनका निधन हो गया था हालाँकि फिल्म बेहतरीन रही और इस फिल्म के बाद जान्हवी ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। अब भी वह कई बेहतरीन फिल्मों के साथ आने वाली हैं।

खीर से लेकर हाफ फुल तक आपका भरपूर मनोरंजन करेगी ये शॉर्ट मूवी

क्या आप हो गए है बोर तो इन फिल्मों से बढ़ाएं अपना मनोरंजन

बेटी रिद्धिमा और मनीष मल्होत्रा संग ठुमके लगाती नज़र आई नीतू कपूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -