कभी रेस्टोरेंट में बर्तन साफ करते थे एजाज खान, लग चुके हैं दुष्कर्म के आरोप
कभी रेस्टोरेंट में बर्तन साफ करते थे एजाज खान, लग चुके हैं दुष्कर्म के आरोप
Share:

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी जगह बना चुके एजाज़ खान का आज जन्मदिन है। 'काव्‍यांजली', 'क्‍या होगा निम्‍मो का', 'कसौटी जिंदगी की' जैसे सुपरहिट शोज में काम कर चुके एजाज़ खान ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है। एजाज 15 फिल्‍मों में भी नजर आ चुके हैं। हालाँकि विवादों का एजाज से पुराना नाता रहा है। जी हाँ, कभी उन्‍हें 'पागल' तो कभी दुष्कर्म का आरोपी भी बताया जा चुका है। सुनकर आपको झटका लगा होगा लेकिन यह सच है एजाज के बारे में बात करें तो उनका जन्‍म हैदराबाद में हुआ था और इस समय वह मुंबई में रहते हैं। उनका एक छोटा भाई और एक छोटी बहन है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Eijaz Khan (@eijazkhan)

एजाज जिस समय तीन साल के साथ तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे। वहीँ साल 1991 में उनकी मां का निधन हो गया। वैसे एजाज खान इन दिनों पवित्रा पुनिया को डेट कर रहे हैं। खबरें हैं दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। वैसे एजाज खान का नाम टीवी अभिनेत्री अनीता हसनंदानी से भी जुड़ चुका है। दोनों ने काफी समय तक एक-दूजे को डेट किया था, लेकिन साल 2010 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। वहीँ इसके बाद एजाज की जिंदगी में निध‍ि कश्‍यप आईं, लेकिन उनसे भी उनका ब्रेकअप हो गया। बीते साल लगे लॉकडाउन के दौरान एजाज खान ने खुलासा किया कि वह मेंटल हैल्थ के श‍िकार रह चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Eijaz Khan (@eijazkhan)

जी दरअसल एक समय था जब उनके पास काम और पैसे दोनों नहीं थे और उस दौरान वह रेस्टोरेंट में बर्तन साफ करने का काम किया करते थे। एजाज बता चुके हैं वह लंबे वक्‍त तक पहाड़ों में रहे थे और रोते थे। उस दौरान कई लोग उन्‍हें पागल कहते थे। वैसे एजाज खान ने एक रियलिटी शो में यह खुलासा किया था कि उन्होंने सच में किसी और की खातिर अनीता हसनंदानी को धोखा दिया था और उन्‍हें इस बात का पछतावा आज भी है। आप सभी को बता दें कि एजाज खान पर दुष्कर्म के आरोप भी लग चुके हैं। जी दरअसल उनकी गर्लफ्रेंड निधि कश्यप ने उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई दी थी।

उस दौरान निधि कश्यप ने एजाज खान पर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए थे। हालाँकि बाद में एजाज खान ने कहा था कि निध‍ि कश्‍यप पर रिलेशनशिप उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। एजाज खान 'मैंने दिल तुझको दिया', 'जमीन', 'कुछ ना कहो', 'तनु वेड्स मनु', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स', 'जिला गाजियाबाद' और 'शोरगुल' जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं। वहीँ शो के बारे में बात करें तो उन्होंने 50 से अध‍िक टीवी सीरियल्‍स में काम किया है। फिलहाल उन्हें हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

क्या ओडिशा में आ चुकी है कोरोना की तीसरी लहर ? आंकड़े दे रहे संकेत

अचानक बिगड़ी अशोक गहलोत की तबियत, पोस्ट कोरोना समस्याओं से जूझ रहे CM

बड़े अच्छे लगते हैं 2 में हुई इस मशहूर अभिनेत्री की एंट्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -