सिर्फ 500 रुपए मुंबई लेकर आईं थीं डीएसपी ऑफिसर की बेटी, आज हैं मशूहर अदाकारा
सिर्फ 500 रुपए मुंबई लेकर आईं थीं डीएसपी ऑफिसर की बेटी, आज हैं मशूहर अदाकारा
Share:

बॉलीवुड में अपने अंदाज और अपनी नयी-नयी तस्वीरों से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी (Disha Patani) का आज जन्मदिन है। आप सभी को बता दें कि उनका जन्म 13 जून 1992 को हुआ था और आज वो अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। दिशा पटानी का जन्म उत्तराखंड के पिथोरागढ़ में हुआ और बाद में दिशा उत्तरप्रदेश के बरेली में परिवार के साथ रहने लगी। जी दरअसल इनके पिता जगदीश पटानी डीएसपी ऑफिसर हैं। वहीं दिशा की एक बड़ी बहन भी हैं, जिनका नाम ख़ुशबू पटानी है। आपको बता दें कि दिशा पाटनी ने एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया।

वहीं करियर के बारे में बात करें तो दिशा पाटनी ने अपना करियर एक मॉडल के तौर पर शुरू किया। जी दरअसल इन्होंने साल 2013 के पोंड’स फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया, जहाँ इन्हें पहले रनर अप का ख़िताब हासिल हुआ। वहीं इसके बाद दिशा की पहचान बढती गई और दिशा ने कैडबरी डेयरी मिल्क का भी प्रचार किया है। यही से वह मशहूर हुईं और उन्होंने फ़िल्मी सफर की शुरूआत साल 2015 में दक्षिण भारत के मशहूर निर्देशक पूरी जगन्नाथ की फ़िल्म ‘लोफर’ से की। यहाँ वह वरुण तेज के साथ नजर आई थीं। जी हाँ और इस फिल्म में उन्हें एक हैदराबादी लड़की की भूमिका में देखा गया। हालांकि, इसके बाद वह कुछ सफल ना कर सकीं। वैसे दिशा पाटनी ने साल 2016 में भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी जीवनी पर बनी बायोपिक फिल्म ‘धोनी एन अनटोल्ड स्टोरी’ में काम किया और यही से वह मशहूर हुईं।

फिलहाल दिशा पाटनी के अफेयर चर्चा में रहते हैं। आपको बता दें कि दिशा पाटनी का पहला अफेयर टीवी के जाने माने अभिनेता पार्थ समथान के साथ रह चुका है। वहीं अब वह टाइगर श्रॉफ को डेट कर रहीं हैं। कुछ रिपोर्ट की माने तो दिशा मुंबई सिर्फ 500 रुपए लेकर आई थीं और दिशा ने बताया था- 'मैं अकेली रहती थी और काम करती थी लेकिन कभी भी परिवार से मदद नहीं मांगी।' वहीं अब दिशा एक मशहूर अदाकारा है और लाखो की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं।

रिलीज हुआ पंकज त्रिपाठी की नई फिल्म का एक और गाना

KRK ने 'ब्रह्मास्त्र' की टीम पर साधा निशाना, कहा- ''पहले तय कर लो कि।।।''

जल्द ही अनन्या संग ऑनस्क्रीन नजर आएंगे शाहिद कपूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -