उस एक रात के बाद टूट गया था ऐश्वर्या-सलमान का रिश्ता, कमरे के बाहर खूनभरा हाथ लेकर खड़े थे अभिनेता
उस एक रात के बाद टूट गया था ऐश्वर्या-सलमान का रिश्ता, कमरे के बाहर खूनभरा हाथ लेकर खड़े थे अभिनेता
Share:

अपनी नीली आँखों से सभी को दीवाना बनाने वाली ऐश्वर्या राय का आज जन्मदिन है। आज ऐश्वर्या राय बच्चन अपना 48वां जन्मदिन मना रहीं हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं। इस लिस्ट में हम दिल दे चुके सनम, देवदास, ए दिल है मुश्किल, जोधा अकबर, धूम 2, गुरु, मोहब्बतें, दिल का रिश्ता, ताल, जोश, उमराव जान, रावन, गुजारिश, जज्बा शामिल हैं। खैर ऐश्वर्या अपनी फिल्मों से कहीं अधिक अपने अफेयर को लेकर सुर्ख़ियों में रहीं हैं। जी दरअसल एक समय था जब ऐश्वर्या का नाम सलमान संग जुड़ा था और दोनों ने काफी समय तक एक-दूजे को डेट किया था। जी हाँ, उनकी जोड़ी को बॉलीवुड का सबसे खूबसूरत कपल कहा जाता था।

लेकिन एक रात कुछ ऐसा हुआ कि ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता टूट गया। ऐश्वर्या का नाम सलमान के बाद विवेक ओबोरॉय से जुड़ा लेकिन यह रिश्ता भी अधिक समय तक चला ना सका और उसके बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। खैर आज हम आपको बताएंगे उस रात क्या हुआ था जब सलमान-ऐश्वर्या का रिश्ता टूट गया। पहले तो हम आपको यह बता दें कि साल 1999 में ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग कर रहे थे। इसी शो के सेट पर ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और यहीं से दोनों का प्यार शुरू हुआ। देखते ही देखते ऐश्वर्या सलमान खान के परिवार के करीब आ गईं।

उस समय सलमान के परिवार में जब भी कोई कार्यक्रम होता, ऐश्वर्या वहां जरूर जाती थीं। वहीं सलमान की बहन अर्पिता और अलवीरा के साथ ऐश्वर्या की खूब जमती थी, लेकिन ऐश्वर्या का परिवार इस बात के खिलाफ था। कहा जाता है नवंबर साल 2001 में सलमान खान एक दिन ऐश्वर्या के अपार्टमेंट के बाहर पहुंचे और वहां दरवाजा खटखटाने लगे। उस दौरान वह जबरदस्ती अंदर आने की जिद्द करने लगे लेकिन ऐश्वर्या उन्हें अंदर नहीं आने देना चाहती थीं। उस समय दोनों के बीच कोई बड़ी लड़ाई हुई थी और इसी के चलते ऐश्वर्या ने दरवाजा नहीं खोला। उस समय सलमान ने आत्महत्या की धमकी भी दी थी और सुबह तीन बजे तक यह सब चलता रहा था।

वहीं इसके बाद ऐश्वर्या ने सलमान को अपार्टमेंट में अंदर आने दिया गया, हालाँकि उसी दौरान सलमान के हाथों से खूब खून बह रहा था। जी दरअसल सलमान चाहते थे कि ऐश्वर्या उसी वक्त शादी का वादा करें, लेकिन ऐश्वर्या यह फैसला जल्दबाजी में नहीं करना चाहती थीं। इसी के चलते दोनों के बीच बड़ा झगड़ा हुआ और दोनों कुछ ही समय में अलग हो गए।

बॉलीवुड के इस मशहूर अभिनेता ने OTT को कहा अलविदा

पहली बार बड़े परदे पर एक साथ दिखेगी बॉलीवुड के इन 2 मशहूर सुपरस्टार्स की जोड़ी

2021 में ही सात फेरो के बंधन में बंधेंगे बॉलीवुड के ये स्टार्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -