'अगर AAP न होती, तो बड़े आराम से गुजरात जीत जाती कांग्रेस..', सबसे बड़ी हार पर बोले राहुल
'अगर AAP न होती, तो बड़े आराम से गुजरात जीत जाती कांग्रेस..', सबसे बड़ी हार पर बोले राहुल
Share:

जयपुर: कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। इस बीच एक बयान में उन्होंने छोटे और क्षेत्रीय सियासी दलों को निशाना बनाते हुए कहा है कि गुजरात चुनाव में यदि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) न होती, तो कांग्रेस बड़े आराम से भाजपा को हरा देती। बता दें कि 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 182 सीटों में से 156 पर जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव में ये किसी पार्टी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

वहीं, कांग्रेस ने इस बार के चुनाव में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया है। राहुल गांधी की पार्टी को महज 17 सीटों पर जीत मिलीं है। इससे पहले 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए 77 सीटों पर कब्ज़ा जमाया था, हालांकि उस चुनाव में AAP का खाता नहीं खुला था। लेकिन, इस चुनाव में AAP को पांच सीटें मिल सकी हैं। कांग्रेस के लिए इस बार के नतीजे निराश करने वाले हैं। कांग्रेस गुजरात में बेशक कई वर्षों से सत्ता में नहीं थी, मगर वो राज्य की सियासत में मजबूती से टिकी भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकी। इसके बाद भी राहुल का कहना है कि, अगर AAP न होती तो कांग्रेस बड़े आराम से भाजपा को हरा देती।  

इसके साथ ही, राहुल गांधी ने कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा करने के लिए उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि, 'यदि कुछ लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ना चाहते हैं, यदि किसी में भाजपा से मुकाबला करने की हिम्मत नहीं है, तो उनका पार्टी छोड़ने के लिए स्वागत है। हम उन्हें नहीं चाहते। हम उन्हें चाहते हैं जो कांग्रेस पार्टी में यकीन करते हैं और फासीवाद में विश्वास नहीं करते हैं।'

'जो सवाल दिया है वही पूछो..', क्या Scripted थी राहुल गांधी की प्रेस वार्ता ?

कब, किसे, कितने पैसे दिए, केजरीवाल को सब मालूम, Video सबूत दूंगा.., सुकेश के दावों की जांच पूरी

हूरों के लिए मंदिर उड़ाना चाहता था मोहम्मद शरीक, पर कांग्रेस की नज़रों में वह 'आतंकी' नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -