नयी सड़क पर भैंस ने कर दिया गोबर तो मालिक पर लगा 10 हज़ार का जुर्माना
नयी सड़क पर भैंस ने कर दिया गोबर तो मालिक पर लगा 10 हज़ार का जुर्माना
Share:

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हाल ही में जो मामला सामने आया है उसे सुनने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल यहाँ पर भैंस ने बनी हुई नई सड़क पर गोबर कर दिया। उसके बाद ग्वालियर में नगर निगम ने डेयरी संचालक मालिक पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगा डाला। जी हाँ, सुनकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन यह खबर बिलकुल सच है।

बताया जा रहा है भैंस मालिक बेताल सिंह ने नगर निगम में जुर्माने की राशि भी जमा कर डाली है। इस मामले के बारे में बात करते हुए नगर निगम जोनल ऑफिसर मनीष कन्नौजिया ने बताया कि ''ग्वालियर के डीबी सिटी रोड के नवीनीकरण का काम चल रहा था, इस दौरान जब नगर निगम कमिश्नर विजिट करने आये तो उसी वक्त वहां से गुजर रही भैसों ने नई सड़क पर गोबर कर दिया।'' वहीँ आगे मिली जानकारी के मुताबिक कमिश्नर संदीप माकिन ने उसी समय अधिकारी को भैंस के मालिक पर जुर्माना लगाने के लिए निर्देश जारी कर दिये। उसके बाद निगम के अधिकारियों ने भैंस मालिक (डेयरी संचालक) बेताल सिंह पर 10 हजार का जुर्माना लगाकर वसूली की। ऐसी भी खबरें हैं कि करीब तीन बार कोशिश करने के बाद भी भैंस सड़क से नहीं हटी।

उसी दौरान वहां भैंस का मालिक बेताल सिंह आ गया। वह भैंसों को हांककर लेकर गया। इस बारे में निगम अधिकारियों का कहना है कि ''अब उन लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा जिनकी वजह से सड़क पर गंदगी होती है। इसके लिए निगम के अमले को सुरक्षा के लिए होमगार्ड के जवान भी दिए गए हैं।''

इस वजह से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लगान अभिनेत्री ग्रेसी सिंह

क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त

केंद्र पर राहुल का हमला- बोले- किसान की आत्मनिर्भरता के बगैर देश कभी आत्मनिर्भर नहीं बन सकता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -