गुरुग्राम: सार्वजनिक मैदान में नमाज़ पढ़ने पहुंची मुस्लिम भीड़, क्रिकेट खेल रहे लड़कों को पीटने का आरोप
गुरुग्राम: सार्वजनिक मैदान में नमाज़ पढ़ने पहुंची मुस्लिम भीड़, क्रिकेट खेल रहे लड़कों को पीटने का आरोप
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के गुरुग्राम में अब अन्य इलाकों में भी सड़क पर और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने का विरोध किया जा रहा है। शुक्रवार को गुरुग्राम के सेक्टर-37 स्थित एक सार्वजनिक ग्राउंड में मुस्लिमों की भीड़ नमाज अदा करने के लिए पहुँची थी, जिससे स्थानीय लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। स्थानीय हिन्दुओं ने इसपर कड़ा विरोध जताया है। ये ग्राउंड खान्डसा गाँव में स्थित है। स्थानीय लोग न केवल गाड़ियाँ लगाने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं, बल्कि कई युवक यहाँ क्रिकेट भी खेलते हैं।

आरोप है कि नमाज पढ़ने पहुँची मुस्लिम भीड़ ने खान्डसा गाँव में क्रिकेट खेल रहे लड़कों के साथ बदसलूकी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सार्वजनिक ग्राउंड पर वो किसी भी तरह का गैरकानूनी कब्ज़ा नहीं होने देंगे। जब मुस्लिम भीड़ नमाज पढ़ने वहां पहुंची, तो ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने अपने गाँव के सार्वजनिक मैदान को खाली करने से मना कर दिया। लोगों का कहना था कि सार्वजनिक स्थानों पर नमाज से स्थानीय आम लोगों और यात्रियों को समस्या होती है। बवाल बढ़ने के बाद सेक्टर-10 और सेक्टर-37 के लोग वहाँ पहुँचे। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुँचे, जहाँ पुलिस ने समझौता कराने का प्रयास किया। हालाँकि, इसके बाद मुस्लिमों को नमाज पढ़ने की अनुमति दे दी गई। किन्तु, स्थानीय युवकों ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि सार्वजनिक मैदान में वो अगले जुमे से नमाज नहीं पढ़ने देंगे। 

इसके साथ ही उन्होंने पुलिस से भी कहा कि वैध आदेश के बिना इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। एक स्थानीय युवक सचिन यादव ने मीडिया को बताया कि, जब भी हमारी छुट्टी होती है, तो हम इस मैदान में क्रिकेट खेलते हैं। सुबह से हम क्रिकेट खेलना शुरू कर देते हैं। दोपहर के 12 बजे मुस्लिम लोगों ने यहाँ आना शुरू किया और अगले एक घंटे के अंदर 1000 मुस्लिमों की भीड़ यहाँ इकठ्ठा हो गई। उन्होंने अपनी चटाइयाँ बिछा दीं और नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। उनके पास मस्जिदें हैं, कमरे हैं, जहाँ वो नमाज अदा कर सकते हैं। मगर, हमारे लिए तो यही एक मैदान है। हमारी उनसे विनती है कि मस्जिदों में और घर में नमाज पढ़ें। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्रिकेट खेल रहे लड़कों को पीटा भी गया है। इससे स्थानीय युवकों में आक्रोश का माहौल है।

जानिए आज घटे या बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

भूकंप के झटकों से डोला राजस्थान, जानिए क्या रही तीव्रता

आम जनता के लिए दिल्ली में आज से खुला ट्रेड फेयर, जानिए कहाँ से खरीद सकते हैं टिकट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -