बलात्कार और अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी का पूर्व प्रधान गुरुमुख सिंह गिरफ्तार
बलात्कार और अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी का पूर्व प्रधान गुरुमुख सिंह गिरफ्तार
Share:

रांची: महिला के साथ बलात्कार और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोपी गुरुमुख सिंह मुखे को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। गुरुमुख मुखे को मर्सी अस्पताल से पकड़ा गया है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में थी। शुक्रवार को जैसे ही मुखे अस्पताल पहुंचा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुखे को लेकर कदमा थाना पहुंची। 

बता दें कि नवंबर 2022 में बलात्कार का आरोप लगने के बाद गुरुमुख सिंह मुखे को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (CGPC) के प्रधान का पद छोड़ना पड़ा था। SSP प्रभात कुमार ने गुरुमुख सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। दरअसल, नवंबर 2022 में एक महिला ने गुरुमुख सिंह मुखे के खिलाफ बलात्कार और अप्राकृतिक यौनाचार की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया था कि वह, घरेलु विवाद को लेकर मुखे से मिली थी। 

मुखे ने उसे घरेलु विवाद के निपटारे का आश्वासन दिया था, इसलिए, उसपर विश्वास किया। महिला ने बताया कि घरेलु विवाद के निपटारे के बहाने गुरुमुख सिंह मुखे उसके घर आया और हथियार के बल पर बलात्कार किया। इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म और अप्राकृतिक रेप किया। महिला की शिकायत पर कदमा थाने में गुरुमुख मुखे के खिलाफ IPC की धारा 376 और 377 के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

कई महीनों तक प्रेमिका की बेटी का बलात्कार करता रहा जावेद, देता था जान से मारने की धमकी

देवर पर चढ़ा भाभी के इश्क का बुखार, अपनी नई नवेली दुल्हन को छोड़ पहुंचा थाने...

अज़ीज़ ने गला रेतकर पत्नी निशा को मार डाला, दोनों बच्चों को लेकर हुआ फरार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -