कई महीनों तक प्रेमिका की बेटी का बलात्कार करता रहा जावेद, देता था जान से मारने की धमकी
कई महीनों तक प्रेमिका की बेटी का बलात्कार करता रहा जावेद, देता था जान से मारने की धमकी
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक प्रेमी ने दरिंदगी की सारीं हदें पार कर दीं। प्रेमिका से मन भरने के बाद आरोपी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेटी को भी अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोप है कि घर में घुसकर प्रेमिका के बाद आरोपी ने उसकी बेटी का भी बलात्कार किया। यही नहीं, आरोपी महीनों तक अपनी प्रेमिका की बेटी के साथ हैवानियत करता रहा। अपनी मां के प्रेमी से तंग आकर जब पीड़ित लड़की दूसरे शहर में रहने के लिए चली गई, तब भी आरोपी ने उसको अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोप है कि मां के प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद पीड़ित लड़की को हत्या की धमकी भी दी। रोज-रोज की दरिंदगी से तंग आकर पीड़ित लड़की ने अपना सारा दर्द अपनी मौसी को बताया।

पूरे मामले को जान पीड़ित की मौसी भी हैरान रह गई और उसने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जानकारी के मुताबिक, एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की बेटी के साथ बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी। वहीं, पीड़िता की मौसी ने पटेलनगर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया है कि, सहारनपुर की एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी रिश्ते की बहन दून के शिमला बाईपास क्षेत्र में 3 बेटियों के साथ रहती है। उसकी सबसे बड़ी बेटी 18 वर्ष की है। आरोप है कि उसकी बहन के जावेद पुत्र इदरीश निवासी पाली गागलहेड़ी सहारनपुर संग संबंध हैं और वह उसकी बहन के घर में ही रहता है। आरोप है कि उसने सितंबर 2022 में महिला की सबसे बड़ी बेटी के साथ बलात्कार किया।

किसी को बताने पर बदनाम करने और जान से मार डालने की धमकी भी दी। इसके बाद जावेद ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया। इससे तंग आकर पीड़िता सहारनपुर स्थित रिश्ते की मौसी के घर रहने चली गई। मगर, जावेद वहां भी पहुंच गया। उसने बीते नौ फरवरी को दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने बीते आठ मार्च को अपनी मौसी को पूरी घटना बताई, जिसके बाद केस दर्ज किया गया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।  

देवर पर चढ़ा भाभी के इश्क का बुखार, अपनी नई नवेली दुल्हन को छोड़ पहुंचा थाने...

अज़ीज़ ने गला रेतकर पत्नी निशा को मार डाला, दोनों बच्चों को लेकर हुआ फरार

अमेरिका में हुआ इस अभिनेता पर जानलेवा हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -