अज़ीज़ ने गला रेतकर पत्नी निशा को मार डाला, दोनों बच्चों को लेकर हुआ फरार
अज़ीज़ ने गला रेतकर पत्नी निशा को मार डाला, दोनों बच्चों को लेकर हुआ फरार
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके के एक मकान में एक 25 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला इस घर में अपने पति और दो बच्चों के साथ किराए से रहती थी। घटना के बाद से महिला पति दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि पुलिस ने करावल नगर के रमा बाई मोहल्ले में रहने वाली एक निशा नामक महिला को अपने किराए के घर के अंदर मृत पाया। बताया जा रहा है कि, धारदार हथियार से महिला का गला रेता गया था। पुलिस ने कहा कि उसका 32 वर्षीय पति अजीज अपने दो बच्चों के साथ फरार है। मृतक महिला का विवाह नौ वर्ष पूर्व हुआ था। दंपति के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। अधिकारी ने बताया कि वे किराये पर रह रहे थे और पांच दिन पहले ही इस घर में रहने के लिए आए थे। मृतका की बुधवार रात 11 बजे के करीब अंतिम बार दोस्त से बात हुई थी।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कासगंज का निवासी अजीज, भजनपुरा में शीशे का काम करता है। घटना के बाद से वह दोनों बच्चों के साथ फरार है। उसका पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

रणबीर ने उतारी आलिया की नक़ल, वीडियो देख छूटी लोगों की हंसी

उमेश पाल हत्याकांड: मिल गई अतीक की पत्नी की लोकेशन, शाइस्ता परवीन को पकड़ने निकली यूपी पुलिस

पथरीली राहें और पहाड़ी क्षेत्र भी नहीं बन पाए 'लाड़ली बहना योजना' के लिए अड़चन, तस्वीर शेयर कर CM ने की तारीफ

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -