#Jail Break : 100 राउंड फायर कर जेल से एक आतंकी सहित चार कैदियों को छुड़ाया
#Jail Break : 100 राउंड फायर कर जेल से एक आतंकी सहित चार कैदियों को छुड़ाया
Share:

चंडीगढ़। पंजाब की एक जेल में अफरा - तफरी का माहौल है। दरअसल यहां की एक जेल से 5 कैदी फरार हो गए हैं। जिसके कारण जेल प्रशासन में तो हड़कंप मचा हुआ है लेकिन राज्य सरकार भी सकते में आ गई है। दरअसल जेल से जो कैदी भागे हैं उनमें 1 आतंकी शामिल हें जबकि 4 अन्य अपराधों के सिलसिले में बंद कैदी हैं। भागने वाले कैदियों में गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह, विक्की गोंडरा, नितिन देओ़ल, विक्रमजीत सिंह आदि शामिल हैं।

इस मामले में यह बात सामने आई है कि इन कैदियों को छुड़वाने का प्रयास किया गया। इस प्रयास में कारागार पर हमला हुआ है। यह हमला कुख्यात विक्की गोंडरा के साथियों द्वारा किया गया था। हमले के बाद कैदी अपने साथियों को छुड़वाकर भाग निकले। हमले को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार हमलावरों ने हमले के लिए पुलिस वर्दी का उपयोग किया है।

जेल के पास पहुंचने पर घातक बंदूकों से गोलियां चलाईं। पुलिसकर्मी इन्हें पहचान नहीं पाए थे और अचानक हुए हमले से जेल में तैनात पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आरोपियों ने करीब 100 राउंड गोलियां दागीं। हमले के बाद जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस के आला अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि भागने वालों में हरमिंदर सिंह मिंटू भी शामिल है, जो कि खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का प्रमुख है। ऐसे में पंजाब पुलिस की मुश्किल बढ़ने की संभावना है। गौरतलब है कि पंजाब में आगामी समय में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पुलिस की आंख में मिर्च झोंक कर 5 कैदी फरार

पेशी पर लाया गया बलात्कार और अपहरण का कैदी फरार

तिहाड़ में लगी सेंध, कैदी फरार

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -