'देश के खजाने पर पहला हक़ मुसलमानों का..', कांग्रेस ने फिर दोहराई मनमोहन वाली बात, मचा बवाल
'देश के खजाने पर पहला हक़ मुसलमानों का..', कांग्रेस ने फिर दोहराई मनमोहन वाली बात, मचा बवाल
Share:

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस दफ्तर पर जमकर हंगामा होने की खबर सामने आ रही है। यहां कथित तौर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर का नाम बदलकर उस पर 'हज हाउस' लिख दिया है। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता, गुजरात कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर के बयान का विरोध कर रहे थे। बता दें कि, गुजरात में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ठाकुर ने कहा था कि देश के खजाने पर पहला अधिकार मुस्लिमों का है। इसे लेकर पूरा हंगामा शुरू हुआ था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की मूर्ति पर भी हज हाउस के स्टीकर लगा दिए थे। भाजपा ने भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर सवाल खड़े किए थे। हाल ही में ठाकुर ने कहा था कि कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यकों (मुस्लिमों) का समर्थन किया है और कभी अपनी विचारधारा नहीं बदली। कांग्रेस नेता ने कहा था कि, 'हम सभी जानते हैं कि देश में हो रहे सांप्रदायिक दंगों के पीछे कौन है और उन्हें इससे किसे लाभ हो रहा है। हम जानते हैं और फिर भी इसमें फंस जाते हैं। हमें जाल में नहीं फंसने को लेकर सावधान रहना चाहिए।'

कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, 'एक कांग्रेस प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) भरोसे के साथ कहते थे कि देश के खजाने पर पहला हक मुस्लिमों का है। कांग्रेस को पता है कि ऐसा कहने से पार्टी को कितना नुकसान हुआ है, किन्तु फिर भी इसने अपनी विचारधारा नहीं बदली।' उन्होंने मुस्लिम समुदाय से पार्टी के समर्थन का भी आग्रह किया है।

ED ने सोनिया गांधी को बुलाया तो आग बबूला हुए CM बघेल, बोले- 'पूछताछ का सीधा प्रसारण करें'

'मुझे सिंगापुर जाने दो..', LG ने ठुकराई अर्जी तो विदेश मंत्रालय के पास पहुंचे केजरीवाल

अपनी ही टीम नहीं संभाल पाए गहलोत, कांग्रेस विधायकों ने भी द्रौपदी मुर्मू को दिया वोट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -