अपनी ही टीम नहीं संभाल पाए गहलोत, कांग्रेस विधायकों ने भी द्रौपदी मुर्मू को दिया वोट
अपनी ही टीम नहीं संभाल पाए गहलोत, कांग्रेस विधायकों ने भी द्रौपदी मुर्मू को दिया वोट
Share:

जयपुर: राष्ट्रपति चुनाव में राजस्थान कांग्रेस में भी सेंधमारी देखने को मिली है। NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को राजस्थान से 75 वोट मिले हैं। जिसमे भाजपा के 70 और हनुमान बेनीवाल की RLP के तीन विधायकों ने मुर्मू के पक्ष में मतदान किया था। इसके अलावा दो अन्य वोट भी मुर्मू को मिले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ये दो वोट कांग्रेस विधायकों ने दिए हैं। 

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के आए परिणाम के मुताबिक, राजस्थान से 75 विधायकों ने NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया। जबकि, 123 वोट कांग्रेस व विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मिले। राजस्थान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल 200 में से 198 विधायकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। कांग्रेस MLA भंवरलाल शर्मा और BTP विधायक राजकुमार रोत वोट डालने ही नहीं पहुंचे। इस प्रकार कांग्रेस और उसके समर्थक विधायकों ने कुल 124 ही वोट डाले। जबकि कांग्रेस 126 विधायक होने का दावा कर रही थी, यानी 126 वोट होने का। राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में क्रॉस वोटिंग के चलते शोभारानी कुशवाह को भाजपा से सस्पेंड कर दिया गया था। दरअसल, धौलपुर के बाड़ी से MLA शोभारानी कुशवाह,  कांग्रेस विधायक महेंद्र चौधरी के साथ मतदान करने विधानसभा पहुंचीं थी। 

माना जा रहा है कि उन्होंने यशवंत सिन्हा को वोट दिया है। अगर, ऐसा नहीं भी हुआ तो भी कांग्रेस समर्थित खेमे से 1 वोट क्रॉस वोटिंग के जरिए NDA उम्मीदवार के पक्ष में गया और दूसरी दृष्टि से भाजपा और RLP विधायकों के अलावा भी दो अन्य विधायकों का वोट द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में पड़ा।  

योगी सरकार ने ओपी राजभर को दी Y कैटेगरी सिक्योरिटी, मिला मुर्मू को वोट देने का इनाम !

लूलू मॉल में जारी नमाज़ विवाद पर आज़म खान ने तोड़ी चुप्पी, वायरल हो रहा बयान

2024 का रण कैसे जीतेंगी ममता बनर्जी ? राष्ट्रपति चुनाव में ही TMC नेताओं ने दिया धोखा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -