अहमदाबाद के गोदाम में हुआ विस्फोट, 12 लोगों की मौत
अहमदाबाद के गोदाम में हुआ विस्फोट, 12 लोगों की मौत
Share:

अहमदाबाद: गुजरात में रसायन के एक गोदाम में बीते बुधवार के दिन सुबह विस्फोट हो गया और इससे गोदाम का एक हिस्सा ढह गया। बताया जा रहा है उससे पांच महिलाओं के साथ ही 12 श्रमिकों की मौत हो गई है। इसके अलावा नौ अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। इस बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी है। अपनी जानकारी में उन्होंने बताया कि, 'अहमदाबाद शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र, पिराना-पिपलाज रोड पर स्थित इमारत में विस्फोट हुआ।' उनका कहना है इस गोदाम में रसायन के ड्रम रखे हुए थे और 9 घंटे तक तलाश और बचाव अभियान के दौरान शहर के अग्निशमन दल ने मलबे से 12 शवों को निकाला और नौ अन्य लोगों को बचाया गया है। अभियान रात के करीब आठ बजकर 30 मिनट पर खत्म हुआ।

इस मामले में घायलों को अहमदाबाद नगर निगम संचालित एलजी अस्पताल में एडमिट किया जा चुका है। गोदाम में सुबह 11 बजे शक्तिशाली विस्फोट हुआ जिसके कारण ढांचे को नुकसान पहुंचा और पड़ोसी गोदामों में आग लग गई। आस-पास के गोदामों में मजदूर तैयार कपड़ों को पैक कर रहे थे। इस मामले में दमकल विभाग के प्रमुख अधिकारी एम।एफ दस्तूर ने कहा, ''हमारा अभियान अब समाप्त हुआ। हमने मलब से 12 शवों को निकाला। नौ लोगों को जिंदा बचाया। आग पर 30 मिनट के भीतर काबू पा लिया गया। हमारा अभियान मुख्य रूप से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालना था।''

इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि शाम में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम ने भी काम शुरू किया था। वैसे इस घटना पर PM मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है। एक ट्वीट में वह लिखते हैं, ‘‘अहमदाबाद के गोदाम में आग लगने से जानमाल के नुकसान की खबर से मैं व्यथित हूं। मृतकों को श्रद्धांजलि और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद पहुंचा रहे हैं।''

जब कोहली को टीम में चुनने के लिए उनके पिता से मांगी गई थी रिश्वत, खूब रोए थे विराट

छेड़छाड़ के आरोप के चलते फिल्म से निकाला गया यह एक्टर

फिर PM मोदी और CM नीतीश कुमार पर भड़के राहुल, कहा- 'पिछले वादे पूरे नहीं कर सके और अब वोट।।।'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -